scorecardresearch
 

इवेंट के लिए दुबई में एक साथ रिहर्सल कर रहे हैं सलमान खान और शाहरुख खान

दुबई में सलमान खान और शाहरुख खान की एक साथ रिहर्सल करते हुए कई तस्वीरें आईं सामने.

Advertisement
X

कभी आपसी अनबन के चलते सुर्ख‍ियों में छाए रहने वाले शाहरुख खान और सलमान खान अाज अपनी दोस्ती के लिए चर्चा में बने रहते हैं. दुश्मन से दोस्त बने शाहरुख और सलमान हाल ही में दुबई में एक इवेंट के लिए साथ में रिहर्सल करते हुए नजर आए.

की 'टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स 2' (TOIFA)इवेंट के लिए एक साथ रिहर्सल करते हुए कई तस्वीरें सामने आईं हैं. शाहरुख खान के फैन क्लब की और से सोशल मीडिया पर स्टार्स की यह तस्वीरें जारी की गईं हैं. इस अवॉर्ड समारोह में शाहरुख और अपने हिट नबंर्स पर परफॉर्म करते नजर आएंगे. इसके अलावा दोनों स्टार्स एक साथ स्टेज पर भी नजर आएंगे.

ना सिर्फ के फैन्स बल्कि डांस कोरियोग्राफर शामक डाबर ने भी शाहरुख और सलमान की रिहर्सल के दौरान क्लि‍क की गई एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है.

Advertisement

 

दोस्ती के बाद शाहरुख और सलमान नासिर्फ कई इवेंट्स पर साथ नजर आ रहे हैं बल्कि‍ दोनों स्टार्स अब कर रहे हैं. खास बात यह है कि शाहरुख और सलमान दोनों की इस साल रिलीज होने जा रही फिल्में ईद पर ही रिलीज हो रही हैं. सलमान खान की अगली फिल्म 'सुल्तान' है और  शाहरुख इस साल फिल्म 'रईस' में नजर आएंगे.

Advertisement
Advertisement