scorecardresearch
 

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सलमान खान ने तोड़ा एक फैन का मोबाइल

सलमान खान अपने टैम्परामेंट और मूड के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे सब शॉक्ड रह गए.

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

सलमान खान अपने टैम्परामेंट और मूड के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे सब शॉक्ड रह गए.

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान सलमान अपने परिवार और दोस्तों के साथ बात कर रहे थे. उसी समय एक फैन उनके पास आया और उन्हें अपना अनब्रेकेबल फोन दिखाने लगा. फैन का कहना था कि यह फोन कभी टूट नहीं सकता.

उसकी बात को इग्नोर कर के सलमान फिर से अपने दोस्तों से बातचीत में लग गए. लेकिन वो फैन नहीं रुका और अपने फोन की खूबियों के बारे में बताने लगा.

तब सलमान ने फोन उससे लिया और उसे जमीन पर जोर से फेंका. लेकिन वो फोन नहीं टूटा. सलमान ने एक बार फिर फोन को फेंका, लेकिन वो फिर नहीं टूटा. सलमान को यह करता देख वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और सलमान को फोन तोड़ने के लिए चीयर करने लगी. कई कोशिशों के बाद वो फोन टूट ही गया. सलमान ने फोन के टुकड़ों को उठाया और फैन को कहा- अनब्रेकेबल फोन?

Advertisement

उसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग गए. उस फैन को भी सलमान के सामने शो ऑफ करने का पछतावा हो रहा होगा.

Advertisement
Advertisement