बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की फिल्म 'मस्तीजादे' दुनियाभर में रिलीज होने को तैयार है. सनी ने बताया कि जब वह भारत आई थी तो सलमान ने उसका विशेष स्वागत किया था इसलिए उनके लिए उसके दिल में विशेष जगह है.
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले में जगह मिली थी. सनी ने बताया, 'मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. बॉलीवुड में वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत में मेरा स्वागत किया और मुझे शुभकामनाएं दी. इसलिए उनके लिए मेरे दिल में विशेष जगह है क्योंकि उन्होंने उस समय मेरी मदद की थी जब आप कुछ भी नही जानते थे.'
गौरतलब है कि सनी सेक्स कॉमेडी में नजर आ रही हैं. इस फिल्म को मिलाप झावेरी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में के साथ तुषार कपूर , वीर दास, और सुरेश मेनन भी अहम किरदार में हैं.