scorecardresearch
 

शाहरुख के DDLJ वाले सीन को कॉपी कर रहे थे रणवीर, बुरी तरह गिरे

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का वह सीन तो आपको याद ही होगा, जिसमें शाहरुख खान, ट्रेन के दरवाजे से लटककर काजोल का हाथ पकड़ने की कोशिश करते हैं. ठीक वैसा ही कुछ रणवीर ने करने की कोशिश की. मगर हुआ क्या, उसका वीडियो भी पोस्ट किया है...

Advertisement
X
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह

यूं तो रणवीर सिंह अक्सर किसी ना किसी बॉलीवुड कलाकार को नकल करते रहते हैं और उसमें वो कामयाब भी हो जाते हैं लेकिन जब किंग खान को कॉपी करने का नंबर आया तो उन्हें मुंह की खानी पड़ी.

जी हां, इस बार शरारती रणवीर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के एक सीन को कॉपी कर रहे थे और इसी दौरान वो ट्रेन से गिर गए. रणवीर ने खुद इसका वीडियो सोशल साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया.


देखें वीडियो:

A video posted by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का सबसे मशहूर सीन तो आपको याद ही होगा, जिसमें शाहरुख खान, ट्रेन के दरवाजे से लटककर अपनी सिमरन यानी काजोल का हाथ पकड़ने की कोशिश करते हैं. ठीक वैसा ही कुछ रणवीर ने करने की कोशिश की.

Advertisement


लेकिन जैसा कि आप वीडियो में देख रहे हैं, 'बाजीराव' इसमें कामयाब नहीं हो सके और प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े. गनीमत ये रही कि उन्हें चोट नहीं आई.

इसलिए गिरे रणवीर
शाहरुख की तरह ही अगर रणवीर किसी सिमरन का हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहे होते तो शायद वो न भी गिरते. लेकिन वो खुद को नहीं बचा पाए, क्योंकि उन्हें जिसका हाथ पकड़ना था वो सिमरन नहीं बल्कि भारी-भरकम वजूद वाले कोरियोग्राफर गणेशाचार्य थे.


'क्योंकि बाप, बाप होता है'
हाल ही में रईस के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान से जब आजतक ने रणवीर और दूसरे नए बॉलीवुड कलाकारों के बारे में सवाल किया था तो शाहरुख ने जवाब दिया था कि 'बाप, बाप होता है'. रणवीर के इस नाकाम स्टंट को देखकर तो यही लगता है कि शाहरुख को कॉपी करने का ये खेल आसान नहीं है.



Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement