scorecardresearch
 

'पद्मावत में रानी नहीं मिली, लेकिन रियल लाइफ में क्वीन मिल गई'

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. रणवीर ने स्टेज पर दीपिका के लिए रोमांटिक थैंक्यू स्पीच दी.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण (इंस्टाग्राम)
दीपिका पादुकोण (इंस्टाग्राम)

मुंबई में रविवार रात हुए में रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. में अलाउद्दीन खिलजी के रोल में शानदार अदाकारी के लिए रणवीर को ये सम्मान मिला. अवॉर्ड लेते वक्त रणवीर ने स्टेज पर दीपिका के लिए रोमांटिक थैंक्यू स्पीच दी. इसे रणवीर ने फिल्मी अंदाज में बयां किया.

ने अवॉर्ड लेने के बाद कहा, ''फिल्म में मुझे शायद ही रानी नहीं मिली. लेकिन मुझे रियल लाइफ में मिल गई है मेरी रानी. बेबी, आई लव यू. पिछले 6 साल में मैंने जो कुछ भी हासिल किया है वो इसलिए क्योंकि आपने मुझे ग्राउंडेड रखा, सेंटर्ड रखा. थैंक्यू हर चीज के लिए एंड लव यू.'' ये वीडियो वायरल हो रहा है.

A post shared by (@deepveer.news) on

रणवीर की स्पीच को सुनने के बाद दीपिका की आंखें भर आती हैं. वे को फ्लाइंग किस करती हैं. दीपिका के अलावा रणवीर सिंह, भंसाली और अपने परिवार का भी शुक्रिया अदा करते हैं.

Advertisement

A post shared by (@deepveer.news) on

रणवीर ने कहा, ''मैं का भी शुक्रिया करना चाहता हूं. आपको मुझे मौका दिया. आज मैं जिस क्षमता का एक्टर बन पाया हूं आपकी ही वजह से बना हूं. पद्मावत की टीम का भी शुक्रिया. मेरी बहन और माता-पिता का भी धन्यवाद.'' रणवीर ने बेस्ट एक्टर का ये अवॉर्ड अपनी दादी को समर्पित किया. बता दें, कुछ समय पहले रणवीर की दादी का निधन हुआ है.

A post shared by (@deepveer.news) on

गौरतलब है कि मूवी में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल किया था. वहीं रानी पद्मावती की भूमिका में थीं. फिल्म में रणवीर, दीपिका को पाने की हर संभव कोशिश करते हैं. लेकिन दीपिका उन्हें नहीं मिलती.

करणी सेना ने किया था पद्मावत का विरोध

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज को लेकर खूब बवाल हुआ था. राजस्थान के राजपूत संगठन करणी सेना में मूवी का पुरजोर विरोध किया था. दीपिका और को जान से मारने की धमकियां तक मिली थी. करणी सेना ने मूवी के जौहर सीन, रानी पद्मावती के रोल और पद्मावती-खिलजी के बीच कथित रोमांटिक सीन पर आपत्ति जताई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement