scorecardresearch
 

अनुष्‍का और रणबीर स्‍टारर 'बॉम्‍बे वेलवेट' की रिलीज डेट बदली

अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म 'बॉम्‍बे वेलवेट' की रिलीजिंग डेट बदल दी गई है. अनुष्‍का शर्मा और रणबीर स्‍टारर इस फिल्‍म को पहले इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था.

Advertisement
X
फिल्‍म 'बॉम्‍बे वेलवेट' में अनुष्‍का शर्मा
फिल्‍म 'बॉम्‍बे वेलवेट' में अनुष्‍का शर्मा

अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म 'बॉम्‍बे वेलवेट' की रिलीज डेट बदल दी गई है. अनुष्‍का शर्मा और रण्‍ाबीर कपूर स्‍टारर इस फिल्‍म को पहले इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था. लेकिन अब फिल्‍म 28 नवंबर को ही रिलीज होगी.

सूत्रों की मानें तो इस फिल्‍म को पहले रिलीज करने की वजह आमिर खान की 'पीके' भी है. क्योंकि 'पीके' फिल्‍म भी इस साल क्रिसमस पर ही  रिलीज होने जा रही है.


हालांकि रणबीर ने पीके की वजह से 'बाम्‍बे वेलवेट' की रिलीज डेट को बदलने की बात से इनकार किया. उन्होंने कहा, 'पहले रिलीज करने का कारण पीके नहीं है, बल्कि 'बॉम्‍बे वेलवेट' को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग देख सकें इसलिए रिलीज डेट बदली गई.'


Advertisement
Advertisement