प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. मंगलवार को वो बर्लिन में मौजूद थे जहां उनकी मुलाकात बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से हुई. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन के लिए बर्लिन पहुंची हुई हैं. ऐसे में जैसे ही प्रियंका चोपड़ा को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला वह उनके मिलने पहुंच गईं.
के जरिये लोगों तक पहुंचाई. प्रियंका की शेयर की गई फोटो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जहां कई लोगों ने उनकी तारीफ की है, वहीं कुछ ने इस मुलाकात के दौरान उनके कपड़ों को लेकर इंस्टाग्राम पर उन्हें ट्रोल किया है. प्रियंका की ड्रेस को ट्विटर पर लोगों ने संस्कार से जोड़ते हुए कहा कि पीएम से मिलने के दौरान प्रियंका को ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे.
प्रियंका ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है. देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी है जिसमें उनकी टांगे साफ नजर आ रही है.
आपको बता दें कि के लिए पीएम को धन्यवाद दिया. पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'आज सुबह मुझसे मुलाकात के लिए वक्त निकालने के लिए आपका धन्यवाद सर. यह संयोग की ही बात है कि हम दोनों एक ही समय में बर्लिन में हैं.'
Thank you for taking the time to meet me this morning Sir. Such a lovely coincidence to be in at the same time. 🙏🏼🇮🇳
— PRIYANKA (@priyankachopra)
फिलहाल अपनी फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में अपने किरदार से पहले ही हॉलीवुड में धूम मचा चुकीं प्रियंका ने अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में भी अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है.