पूर्वोत्तर भारत के असम में भयंकर बाढ़ का कहर जारी है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है. राज्य के 28 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ की वजह से 15 लोगों की मौत हो चुकी है. इस तबाही के मंजर से जानवर भी प्रभावित हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस और असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालात पर चिंता जताई है.
प्रियंका चोपड़ा ने एक ट्वीट में दुख व्यक्त करते हुए लिखा- ''असम और भारत के दूसरे राज्यों से आ रही खबरों ने झकझोर दिया है. जिस तरह से लोगों को प्रभावित इलाकों से दूसरी तरफ भेजा जा रहा है और मृतकों के बारे में जानकर दुख होता है. जो भी पीड़ित हैं मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं.'' ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सीएम राहत कोष में दान करने की भी अपील की है.
Extremely devasted by all the news coming in from and other parts of India.
It’s heartbreaking to read about the displacement and loss of life. My prayers with those affected.
Please donate at and
— PRIYANKA (@priyankachopra)
हालांकि प्रियंका का ये ट्वीट कुछ लोगों को रास नहीं आया. सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स पूछ रहे हैं कि प्रियंका असम टूरिज्म की ब्रैंड एंबेसडर हैं उन्होंने वहां के लोगों की क्या मदद की? एक यूजर ने लिखा- सच में? आप जिंदा हैं? हमें लगा कि आप यूएस में समदंर किनारे हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं. लोगों का कहना है कि ब्रांड एंबेसडर होने के नाते प्रियंका को प्रभावित इलाकों का दौरा करना चाहिए.
. really..!! you are alive..? We thought you are enjoying your Holidays in US beaches..
— Rupam Borah (@rupamborah)
You are brand ambassador of Assam Tourism, I guess you remember that. You must have visited many places in Assam during the making of the ad. All of them are now under water. Try to do something. Mere prayers won't help as conditions worsens day by day.
— Pratyush Pratim Das (@Pratyush_p_das)
Take some lessons from this guy
— K A B I R (@DelhiSeHuBe)
We already know about the donetion link 3 days ago. But how much money you donet as a Brand Ambassador of Assam? Firstly we want to hear this.
— Trishanku Borah (@trishanku77777)
u r the brand ambassador, right? Can I have the privilege of asking what did you do from your end for the people of Assam at this crucial point of time?
— Biki Dutta (@duttabiki)
Aap prayer karte rahiye, problems solved ho jayegaa. Assam Tourism Brand Ambassador.
— Samir Bhusan Borah (@SamirBhusanBora)
Because of the criticism u are facing, u are opening ur twitter?... Where were u for the past few days? Haven't u come online or u don't have any interest in
Assam and Assamese people...
— Nabajyoti Lahkar (@NabajyotiLahkar)
You have forgotten, you are a brand Ambassador of assam.. Your tweet askin' people to help flood affected people is very shameless.. We don't need such type of brand Ambassador... Totally disappointed..
👎👎👎
— Manash Jyoti 🇮🇳 (@ImManashJyoti)
You are late Priyanka . Very late
— biswajit baruah (@biswajit_baruah)
कई यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि असम के लोगों के प्रति चिंता व्यक्त करने में प्रियंका ने देरी कर दी है. लोग पूछ रहे हैं कि वे इतने दिनों से कहां थीं? वर्कफ्रंट पर इस साल प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज होगी. मूवी में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगे. ये एक्ट्रेस का बॉलीवुड में कमबैक प्रोजेक्ट है.