scorecardresearch
 

राम गोपाल वर्मा बोले- 'अमिताभ के बिना 'सरकार' नहीं'

रामगोपाल वर्मा अपनी हिट फिल्म 'सरकार' का तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं.  वैसे बिग बी के बिना सरकार सीरिज की फिल्म की कल्पना करना  मुश्किल है.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन और राम गोपाल वर्मा ने हमेशा एक दूसरे के साथ 'सरकार 3' में काम करने की ख्वाहिश जाहिर की है और बहुत वक्त से कयास लग रहे थे कि 'सरकार 3' कब शुरू होगी.

अब राम गोपाल वर्मा ने इस बात को माना है कि अगले महीने से वो शुरू करेंगे. निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्में लाइन से फ्लॉप हो रही थी अब ये उनके लिए एक बड़ा मौका है जिससे वो अमिताभ के साथ अपनी हिट सीरीज के साथ वापसी कर सकेंगे. रामू का ये भी मानना है अमिताभ के बगैर 'सरकार' कभी नहीं बन सकती. हॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म 'गॉड फादर से प्रेरित है 'सरकार'.

पहली 'सरकार' और दूसरी 'सरकार' में के अलावा अभिषेक बच्चन बेहद दमदार भूमिका में दिखे थे लेकिन दूसरे पार्ट में उनके किरदार की मौत हो जाती है. तो देखना दिलचस्प होगा 'सरकार' का जानशीन कौन अभिनेता निभाएगा. वैसे सुशांत सिंह राजपूत और रितिक रोशन के नाम की चर्चा थी, लेकिन ये तो तय है कि अमिताभ बच्चन एंग्री ओल्ड मैन के तौर पर दिखेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement