scorecardresearch
 

मधुर भंडारकर की फिल्म में संजय गांधी के रोल में दिखेंगे नील नितिन मुकेश

मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' में नील नितिन मुकेश, संजय गांधी के किरदार में नजर आएंगे.

Advertisement
X
नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश

डायरेक्टर मधुर भंडारकर की अगली फिल्म 'इंदु सरकार' में नील नितिन मुकेश, संजय गांधी की भूमिका में दिखेंगे. यह फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसके लिए मधुर ने विनोद मेहता की किताब का भी सहारा लिया है.

फिल्म में 1975 के एंमरजेंसी के दौर को दिखाया जाएगा. नील के साथ फिल्म में फेम कीर्ति कुल्हाड़ी हैं. फिल्म 'पिंक' में कीर्ति के अभिनय को बहुत सरहाया गया था. रीयल लाइफ को रील लाइफ पर लाना मधुर के लिए कोई नई बात नहीं है. 'चांदनी बार', 'पेज 3', ' , 'ट्रैफिक सिग्नल', इन सभी फिल्मों में मधुर असल किस्सों से प्रेरित रहे हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा कि संजय गांधी के रोल के अलावा क्या राजीव और सोनिया गांधी के किरदार भी इस फिल्म में होंगे. नील नितिन मुकेश का मानना है कि बतौर एक्टर उनके लिए यह एक बड़ा चैलेंज है. बता दें, नील और 2008 की फिल्म 'जेल' में साथ काम कर चुके हैं. दिसंबर में करजत फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement