scorecardresearch
 

नानू की जानू का ट्रेलर रिलीज, फिर दिखेगा भूतनी का ट्विस्ट

अभय देओल और पत्रलेखा स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म हॉरर-कॉमेडी है.

Advertisement
X
नानू की जानू में अभय देओल और पत्रलेखा
नानू की जानू में अभय देओल और पत्रलेखा

अभय देओल और पत्रलेखा स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म हॉरर-कॉमेडी है. ट्रेलर देखकर यह पता चलता है कि अभय जिस घर में रहते हैं, वहां किसी भूतनी का साया है. वो अभय के घर की साफ-सफाई भी करती है. फिल्म के पोस्टर्स को देखकर लगता है कि पत्रलेखा भूतनी के रोल में हैं.

अभय फिल्म में गुंडे के रोल में हैं. फिल्म में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का आइटम नम्बर भी है.

देखें ट्रेलर:

फिल्म को फराज हैदर ने डायरेक्ट किया है और मनु ऋषि चड्ढा ने लिखा है. यह अभय को पत्रलेखा की साथ में पहली फिल्म है. अभय इसके अलावा फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' के सीक्वल में भी नजर आएंगे.

'नानू की जानू' 20 अप्रैल को रिलीज होगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement