scorecardresearch
 

माधुरी ने की नई पारी शुरू, ये होगी उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अब नई भूमिका में नजर आएंगी. माधुरी अब अभिनेत्री के अलावा निर्माता भी बन गई हैं. अपने पती श्रीराम नेने के साथ मिलकर उन्होंने इस नए प्रोफेशन में कदम रखा है. ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर दी है.

Advertisement
X
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अब नई भूमिका में नजर आएंगी. माधुरी अब अभिनेत्री के अलावा निर्माता भी बन गई हैं. अपने पती श्रीराम नेने के साथ मिलकर उन्होंने इस नए प्रोफेशन में कदम रखा है. ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर दी है.

माधुरी ने हाल ही में प्रोडेक्शन हाउस की पहली फिल्म की शूटिंग के लिए मुहूर्त क्लैप किया है. इस शुभ मौके पर उनके पति‍ नेने भी वहां मौजूद थे. माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो एक मुस्कुराहट के साथ क्लैपरबोर्ड को हिट करती नजर आईं.

माधुरी के प्रोडक्शन हाउस का नाम आरएनएम मूवी प्रोडेक्शन रखा गया है. हाउस की पहली फिल्म एक मराठी फिल्म है फिल्म का नाम '15 अगस्त' रखा गया है.

A post shared by (@madhuridixitnene) on

Advertisement

अपने नए प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए माधुरी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो ये उनके एक्टिंग करियर से काफी अलग है. अपनी फील्ड में मैं निपुण हूं और वहां मेरे पास फैसले लेने की आजादी भी है. जबकी यहां पर एक ग्रुप के साथ काम किया जाता है. यहां के डिसीजन मैं और नेने दोनों मिल कर लेते हैं.

एक्टिंग करियर की बात करें तो माधुरी की झोली फिलहाल फिल्मों से भरी हुई है. वो बकेट लिस्ट नामक फिल्म से मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. इसके अलावा बॉलीवुड में भी वो वापसी करने जा रही हैं. बॉलीवुड में उनकी अगली फिल्म डबल धमाल है. फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर और अजय देवगन होंगे.

Advertisement
Advertisement