scorecardresearch
 

जाह्नवी कपूर के बोल्ड लुक्स के बाद देखिए उनका देसी अवतार

श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर लहंगे में अपनी तस्वीर शेयर की है.

Advertisement
X
जाह्नवी कपूर अपने दोस्त अक्षत राजन के साथ
जाह्नवी कपूर अपने दोस्त अक्षत राजन के साथ

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं. इंस्टाग्राम पर वो अपनी बोल्ड तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं. लेकिन फिलहाल उनका देसी अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.


जाह्नवी ने इंस्टाग्रम पर अपने दोस्त अक्षत राजन के संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने ग्रीन और पिंक लहंगा पहना हुआ है. जाह्नवी का देसी लुक देखकर यह कहना गलत ना होगा कि वो जितनी वेस्टर्न कपड़ों में बोल्ड लगती हैं, उतनी ही खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में भी दिखती हैं.

 

A photo posted by @jhanvikapoor on

बता दें कि 'डियर जिंदगी' की स्क्रीनिंग पर जाह्नवी और श्रीदेवी के साथ अक्षत भी आए थे और इंस्टाग्राम पर उनकी बातें देखकर यह कहा जा सकता है कि दोनों को एक-दूसरे से काफी लगाव भी है.

Advertisement


जाह्नवी करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और रिपोर्ट्स की माने तो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर ' के सीक्वल में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी जोड़ी बनेगी.


कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि ने अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी को इंस्टाग्राम पर सेल्फी पोस्ट करने के लिए मना किया है. अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है, यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर यह सच हुआ तो जाह्नवी के फैंस जरूर निराश हो जाएंगे.

Advertisement
Advertisement