scorecardresearch
 

कृति सैनन की बहन इस एक्ट्रेस के भाई को कर रही हैं डेट!

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. आजकल दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर है.

Advertisement
X
नूपुर सैनन और राजीव
नूपुर सैनन और राजीव

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर्स के बीच अफेयर की चर्चा अक्सर सुनने में आती रहती है. लिकंअप और ब्रेकअप की खबरें बॉलीवुड गलियारों में आम बात है.


अब जिसके अफेयर की खबर सुनने में आ रही है, वो कोई बॉलीवुड सिलेब तो नहीं है लेकिन बॉलीवुड घराने से ताल्लुक जरूर रखते हैं. खबर है कि कृति सैनन की छोटी बहन नुपूर सैनन और सुष्मिता सेन के भाई राजीव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.


दरअसल राजीव दुबई बेस्ड हैं. लेकिन वो अक्सर मुंबई आते जाते रहते हैं. राजीव और नूपुर की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी जहां कृति सेनन भी उनके साथ मौजूद थीं. पार्टी में ही नूपुर और राजीव दोस्त बन गए.


हालांकि दोनों अपनी दोस्ती के बारे में अभी किसी को बताना नहीं चाहते. बता दें कि राजीव एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं और वह इस पर काम भी कर रहे हैं. नुपुर भी अपनी बहन कृति की ही तरह फिल्मों में आने की प्लानिंग कर रही हैं.

Advertisement

इससे पहले सुशांत सिहं राजपूत और कृति सेनन के भी अफेयर की चर्चा बॉलीवुड इंडस्ट्री में जोरों पर थी, जिसे दोनों ने नकार दिया था.

राजीव बताते हैं कि वह कृति सेनन के घरवालों से मिल चुके हैं और नूपुर के साथ उनके रिलेशन के बारे में सबको पता हैं.

Advertisement
Advertisement