साल 2019 में केसरी के जरिए अक्षय कुमार ने शानदार शुरुआत की है. होली के दिन रिलीज हुई केसरी वीकेंड में टिकट खिड़की पर जमकर कमाई करने में कामयाब हुई है. चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म 80 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी. वीकेंड में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेना इस साल बॉक्स ऑफिस के लिए एक नया रिकॉर्ड भी होगा.
इससे पहले शनिवार तक फिल्म ने भारतीय बाजार में 56.51 करोड़ रुपये कमा लिए थे. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ केसरी ने गुरुवार को 21.06 करोड़, शुक्रवार को 16.70 करोड़, शनिवार को 18.75 करोड़ कमाए थे.
shows an upward trend on Day 3 [Sat]... Metros pick up, mass circuits good... Big Day 4 [Sun] on the cards... Eyes ₹ 80 cr [+/-] *extended* weekend... Thu 21.06 cr, Fri 16.70 cr, Sat 18.75 cr. Total: ₹ 56.51 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
बताते चलें कि गोल्ड के बाद केसरी अक्षय कुमार के करियर की दूसरी पीरियड ड्रामा है. इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा, मीर सरवर, वंश भारद्वाज, जसप्रीत सिंह, विवेक सैनी और विक्रम कोचर जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है.
बताते चलें कि केसरी सारागढ़ी की उस ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है जिसमें ब्रिटिश इंडिया आर्मी के मुट्ठीभर सिख जवानों ने 10 हजार से ज्यादा अफगानों का घंटों मुकाबला किया और उन्हें रोके रखा. इसे इतिहास की सबसे मुश्किल लड़ाइयों में से एक माना जाता है. फिल्म में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया है जिन्होंने सिख सैनिकों की टुकड़ी का नेतृत्व किया था.