सारा अली खान की डेब्यू फिल्म "केदारनाथ" बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक ही प्रदर्शन कर रही है. हालांकि समीक्षकों ने फिल्म के कंटेंट की बहुत तारीफ नहीं की, लेकिन 35 करोड़ के बजट में बनी केदारनाथ ने शुरुआती दिनों में संतोषजनक कारोबार किया है.
फिल्म ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ, ओपनिंग वीकेंड में 27.75 करोड़ रुपये तक कमा चुकी है. फिल्म के बिजनेस में आगे और उछाल आने की संभावना है. भारतीय बाजार में फिल्म ने पहले 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन 9 करोड़ 75 लाख रुपये जबकि तीसरे यानी रविवार को 10 करोड़ रुपये तक की कमाई हुई. फिल्म पहले हफ्ते में ही अपनी लागत वसूलने के साथ मुनाफा कमा लेगी. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर कमाई के आंकड़े जारी किए हैं.
has a good weekend, witnessing substantial growth on Day 2 [34.48%], but limited growth on Day 3 [10.26%]... Sustaining well from Mon to Thu is pivotal... Fri 7.25 cr, Sat 9.75 cr, Sun 10.75 cr. Total: ₹ 27.75 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
सुशांत को दो साल बाद मिली हिट फिल्म
फिल्म की कमाई के आंकड़े जिस तरह सामने आ रहे हैं माना जा रहा है कि ये फिल्म आराम से बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाएगी. यह फिल्म सारा अली खान के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म है. लेकिन फिल्म के लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के करियर के लिए भी ये अहम है.
बता दें कि केदारनाथ से पहले सुशांत की "राब्ता" आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर नाकाम हो गई. 2016 में आई फिल्म "एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी" सुशांत के खाते में दर्ज आखिरी हिट फिल्म है. इस तरह दो साल के लंबे इंतजार के बाद सुशांत को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी मिलती नजर आ रही है. केदारनाथ में क्रिटक्स ने सुशांत और सारा, दोनों के काम की तारीफ की है.
क्या है फिल्म की कहान?
फिल्म की कहानी 2013 में केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा के बैकग्राउंड को लेकर बुनी गई है. वैसे फिल्म की कहानी बॉलीवुड की रूटीन प्रेम कहानियों जैसी ही है. फिल्म में तकनीक की मदद से प्राकृतिक त्रासदी को अच्छी तरह से जीवंत करने की कोशिश की गई है.
करीना को पसंद आई फिल्म
सारा अली खान की फिल्म को हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान ने देखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा के काम से इम्प्रेस होकर करीना, सारा के लिए पार्टी प्लान कर रही हैं.