जस्टिन बीबर का कॉन्सर्ट 10 मई को मुंबई में होने वाला है. कॉन्सर्ट में सोनाक्षी सिन्हा भी परफॉर्म करने वाली हैं. इस पर IANS को दिए एक इंटरव्यू में गायक कैलाश खेर ने कहा था कि जस्टिन बीबर जैसे बड़े कलाकार के सामने सोनाक्षी का गाना ठीक नहीं है, इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गलत संदेश जाएगा, क्योंकि वह कोई प्रसिद्ध गायिका नहीं, बल्कि अभिनेत्री हैं.
'सब तेरा', 'सौ आसमान' और 'वजह तुम हो' जैसे गीतों को अपनी आवाज देने वाले अरमान मलिक ने कैलाश का समर्थन करते हुए एक ट्वीट में कहा, 'कैलाश से सहमत हूं. अभिनेत्री केवल अभिनेत्री हैं और गायक केवल गायक. अभिनेत्री गायन का मंच छोड़ें और माइक को हमारे लिए रहने दें. यह आपका क्षेत्र नहीं है.'
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनाक्षी ने कहा, एक कलाकार को हमेश दूसरे कलाकारों को, उनके कौशल विकास के लिए प्रेरित करना चाहिए. किसी भी तरह की कला पर कोई दबाव नहीं होना चाहिए.'Agree with sir! Actors are actors & singers are singers. Leave the stage & mic to us, that's our playground not yours. 🎤
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22)
सोनाक्षी का समर्थन करते हुए मलिक ने कहा कि उन्हें जो महसूस हुआ, उन्होंने कहा. उन्हें लगता है कि देश में गायकों को अभिनेत्री की तुलना में कम महत्ता दी जाती है.A secure artist wud always encourage another artist to grow their skills and follow their dreams. Art in any form should not be suppressed.
— NOOR (@sonakshisinha)
I Agree with u sonakshi.. but I voiced what I felt about how singers are shunned in our country & given lesser importance than actors!!
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22)
मलिक के लिए एक अन्य ट्वीट में सोनाक्षी ने कहा, 'यह वह लहजा नहीं है, जो आपने तब इस्तेमाल किया था, जब आप चाहते थे कि मैं आपके लिए गाऊं.'
इस पर मलिक ने लिखा, 'आप मुझे गलत समझ रही हैं. मैं संगीतकार अमाल मलिक नहीं हूं.'And this is definitely not the same tune you were singing when you wanted me to sing for you 🎶
— NOOR (@sonakshisinha)
You are mistaking me for he is the composer :)
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22)