scorecardresearch
 

'जॉली एलएलबी 2' के लिए जयपुर कोर्ट ने अक्षय कुमार को भेजा समन

'जॉली एलएलबी 2' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है. पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर वकीलों की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था और अब जयपुर कोर्ट में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है.

Advertisement
X
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार

सोमवार यानी 6 फरवरी को जयपुर कोर्ट ने अक्षय कुमार को 'जॉली एलएलबी 2' में उनके रोल के लिए समन भेजा है. कोर्ट ने अक्षय को 10 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. दरअसल किसी ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि फिल्म के कुछ दृश्यों में वकीलों की छवि खराब करने की कोशिश की गई है.


बता दें कि इसके पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में भी ऐसी ही याचिका दायर की गई थी. इस पर एक्शन लेते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने दो एमिकस क्यूरी (अदालत की मदद करने वाले वकील) को नियुक्त करते हुए उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' देखने को कहा था. एमिकस क्यूरी को यह पता लगाना है कि क्या फिल्म में ज्यूडिशियरी या वकीलों की छवि खराब की गई है.

Advertisement


कहां से हुई थी शुरुआत
अजय कुमार वाघमारे नाम के एक वकील ने हाईकोर्ट में मामला दायर तक फिल्म से एलएलबी शब्द हटाने की मांग की थी और कहा था कि फिल्म से उस सीन को भी हटाया जाना चाहिए जिसमें वकीलों को कोर्ट के अंदर कार्ड खेलते दिखाया गया है.


अजय कुमार ने अपनी पेटिशन में यह भी कहा था कि कानून में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के साथ कुछ रिस्ट्रिक्शन भी हैं. पेटिशन के मुताबिक, फिल्म न्यायिका से जुड़े लोगों की हंसने वाली छवि पेश करती है.

बता दें कि फिल्म जॉली एलएलबी 2 की कहानी वकील जगदीश मिश्रा के इर्दगिर्द घूमती है जिसमें वो अपने दुश्मन( अन्नू कपूर) से एक हाई प्रोफाइल केस में लड़ते दिखते हैं.

Advertisement
Advertisement