scorecardresearch
 

सूरज पंचोली के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी कटरीना कैफ की बहन इसाबेल

इसाबेल अपनी बहन कटरीना कैफ के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में पांव जमाने की तैयारी में हैं. खबर है कि इसाबेल टाइम टू डांस नामक फिल्म में काम करती नजर आएंगी. फिल्म में उनके अपोजिट सूरज पंचोली काम करेंगे.

Advertisement
X
इसाबेल और सूरज
इसाबेल और सूरज

इसाबेल अपनी बहन कटरीना कैफ के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में पांव जमाने की तैयारी में हैं. खबर है कि इसाबेल टाइम टू डांस नामक फिल्म में काम करती नजर आएंगी. फिल्म में उनके अपोजिट सूरज पंचोली काम करेंगे.

कटरीना कैफ आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं. कटरीना ने अपनी मेहनत और अभिनय क्षमता के जरिये बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया. अब उनकी बहन इसाबेल भी इसी राह पर निकल पड़ी हैं. इसाबेल स्टेनले-दी-कॉस्टा की फिल्म टाइम टू डांस में जलवे बिखेरती नजर आएंगी.

इसाबेल फिल्म में बेहतर काम करने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं. नाम से जाहिर है कि फिल्म डांस पर आधारित है. इसाबेल भी अपने को-स्टार सूरज पंचोली के साथ मिलकर डांस प्रेक्टिस में लगी हुई हैं. बता दें की फिल्म की शूटिंग मई से शुरू की जाएगी. फिल्म के बारे में उसके प्रोडेक्शन हाउस टी सीरीज से पूछा गया तो उन्होंने कहा फिल्म के बारे में ज्यादा बात करना अभी उचित नहीं होगा.

Advertisement

इसाबेल ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू के दौरान ये बताया कि अपने करियर की शुरूआत में ही एक बड़े ब्रैंड के साथ जुड़ना खास होता है. जब मुझे पता चला कि फिल्म के लिए कम्पनी नए चहरे की तलाश में है तो मैने उन्हें मुंबई शूट पर अपनी परफार्मेंस दिखाने के लिए बुलाया. उन्होंने मेरा शूट देखा और यहीं से चीजें आगे बढ़नी शुरू हुईं.

इसाबेल ने कहा कि उन्हें बचपन से ही डांस करने का शौक है. उनके अंदर एक्टिंग का क्रेज काफी बाद में आया. उन्हें पता था कि वो एक्टिंग कर सकती थी पर उन्हें बचपन से ही डांस से प्यार था. बता दें कि उनकी ये फिल्म भी डांस की थीम पर बेस्ड है.

Advertisement
Advertisement