scorecardresearch
 

कटरीना कैफ की बहन बनीं लैक्मे गर्ल, सलमान खान ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की सिस्टर इजाबेला कैफ की एंट्री भी जल्द ही बॉलीवुड में होने वाली है. फिलहाल तो इजाबेला लक्मे गर्ल बन गई हैं और उनकी फोटो शेयर करते हुए सलमान खान ने उन्हें बधाई दी है...

Advertisement
X
इजाबेला कैफ
इजाबेला कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की बहन इसाबेला के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी खबरें चर्चा में हैं. इसी बीच लक्मे ने इसाबेला कैफ को लक्मे का न्यू फेस चुन लिया है. सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसाबेला की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है.

सलमान खान ने इसाबेला की फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए उन्हें लक्मे गर्ल बनने पर बधाई दी है.

A post shared by (@beingsalmankhan) on

बता दें कि इसाबेला की बड़ी बहन कटरीना खुद इस पापुलर बैंड का चेहरा हैं और उनके अलावा श्रद्धा कपूर, करीना कपूर जैसे बड़े चेहरे भी इस ब्रांड का हिस्सा हैं.

पिछले दिनों इसाबेला अपनी बहन कटरीना कैफ के साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिसेप्शन में नजर आई थीं. खबरों की माने तो  कटरीना अपनी बहन इसाबेल को बॉलीवुड में लाने का पूरा प्रयास कर रही हैं. अदाकारी के बाद प्रोडक्शन में कदम रखने का मूड बना चुकीं कटरीना अपनी बहन इसाबेल की पहली फिल्म बनाने के लिए कई निर्देशकों से बात कर रही हैं.

Advertisement

हालांकि इससे पहले इसाबेल कैनेडियन फिल्म Dr. Cabbie में दिखाई दी थी जिसके को-प्रोड्यूसर सलमान खान थे. बता दें कि इसाबेल ने Lee Strasberg Theatre and Film Institute से एक्टिंग का कोर्स किया था.

Advertisement
Advertisement