बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस की जंग में की फिल्म 'गोल्ड' ने जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' को पछाड़ दिया है. फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में अक्षय जॉन से आगे निकल गए हैं. देश के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडल की कहानी बयां करती फिल्म गोल्ड ने पहले दिन में 25 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस साल तीसरी सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है.
has an EXTRAORDINARY Day 1... Takes a FAB START at plexes across major centres... Wed ₹ 25.25 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
पहले नंबर पर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म और दूसरे नंबर पर सलमान खान की फिल्म रेस-3 हैं. बात करें जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई स्टारर फिल्म की तो फिल्म ने पहले दिन में 20 करोड़ 52 लाख रुपये का बिजनेस किया है. सत्यमेव जयते का बिजनेस भले ही गोल्ड से कम है लेकिन रिकॉर्ड बनाने के मामले में ये फिल्म भी पीछे नहीं है. गोल्ड पहली 'ए' सर्टिफिकेट वाली फिल्म बन गई है जिसने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है.
springs a BIG SURPRISE... Plexes are good, but single screens are ROCKING... Wed ₹ 20.52 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
इसके अलावा फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में यह की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है. कहा जा सकता है कि दोनों ही फिल्मों को 15 अगस्त पर रिलीज किए जाने का फायदा मिला है. सत्यमेव जयते इस साल की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है. इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी-2 चौथे नंबर पर है.