scorecardresearch
 

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer: कॉमेडी-ड्रामा से लबरेज गे रोमांस की कहानी

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer ये फिल्म होमोसेक्सुअलिटी की थीम पर बेस्ड है. हितेश केवल्या के निर्देशन में बनी ये मूवी 21 फरवरी को रिलीज होगी.

Advertisement
X
शुभ मंगल ज्यादा सावधान का पोस्टर
शुभ मंगल ज्यादा सावधान का पोस्टर

आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ये फिल्म 2017 में आई सुपरहिट मूवी शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है. शुभ मंगल ज्यादा सावधान होमोसेक्सुअलिटी की थीम पर बेस्ड है. हितेश केवल्या के निर्देशन में बनी ये मूवी 21 फरवरी को रिलीज होगी.

ट्रेलर में एक गे कपल की कहानी दिखाई गई है जिसे ना तो समाज आसानी से स्वीकार कर पार रहा है नाहीं कपल के घरवाले. फिल्म के डायलॉग्स काफी इंटरेस्टिंग हैं. आयुष्मान खुराना को गे के रोल में देखना रोचक है. फिल्म के ट्रेलर से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक्टर ने रोल के साथ पूरा इंसाफ किया है. वे को-स्टार जितेंद्र कुमार के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. जितेंद्र की एक्टिंग भी काफी दमदार है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे आयुष्मान और जितेंद्र एक दूसरे को पाने के लिए अपने घरवालों तक से लड़ जाते हैं.

Advertisement

फिल्म का साउंडट्रैक भी काफी अच्छा है. इसमें बप्पी दा के पॉपुलर सॉन्ग 'प्यार बिना चैन कहां रे को शामिल किया गया है. फिल्म में रोमांस, ह्यूमर, कॉमेडी सबकुछ नजर आ रहा है. ट्रेलर में आयुष्मान और जितेंद्र के पैरेंट्स ने तो इस रिलेशनशिप को स्वीकारा नहीं अब ये देखने वाली बात होगी कि दर्शक कपल के इस अनूठे रिश्ते को कितना स्वीकारते हैं.

पहली बार पर्दे पर गे बने आयुष्मान खुराना

फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. हंसी, रोमांच और इमोशंस के ड्रामे से भरपूर फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की बेचैनी को और बढ़ा रहा है. इस फिल्म में जितेंद्र कुमार आयुष्मान खुराना के पार्टनर बने हैं. मूवी में गे लव स्टोरी दिखाई जाएगी. आयुष्मान पहली बार गे का रोल निभाते दिखेंगे. फिल्म में गजराज राव, पंखुड़ी अवस्थी, सुनीता राजवार, मानवी गागरू भी फिल्म में नजर आएंगे. बधाई हो के बाद एक बार फिर , नीना गुप्ता, गजराज राव की तिकड़ी साथ आई है. पेडनेकर का फिल्म में कैमियो रोल है.

देखें, Shubh Mangal Zyada Saavdhan का Trailer

खुराना के सितारे बुलंदियों पर हैं. 2020 में रिलीज होने वाली ये एक्टर की पहली फिल्म है. पिछले साल एक्टर की तीन फिल्में (बाला, ड्रीम गर्ल और आर्टिकल 15) रिलीज हुई थीं. तीनों ही फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया था. 2017 में आई शुभ मंगल सावधान में भी आयुष्मान लीड रोल में थे. उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर थी. फिल्म को क्रेटिक्स और दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement