scorecardresearch
 
रेप के बढ़ते मामलों के लिए मैं जिम्‍मेदार नहीं: पूनम पांडे

अपने बोल्‍ड अंदाज और उससे भी बोल्‍ड टिप्‍पणियों के लिए मशहूर विवादास्‍पद एक्‍ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का कहना है कि रेप के बढ़ते मामलों के लिए मुझे दोषी न ठहराएं. हाल ही में फिल्‍म नशा में जमकर अंग प्रदर्शन करने वाली पूनम इस बात से हैरान और नाराज हैं कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए कुछ लोग उन्‍हें दोषी ठहरा रहे हैं.

Advertisement
X
पूनम पांडे

दरअसल इन दिनों पूनम को हर तरफ से यही सुनने को मिल रहा है कि इंटरनेट और मैगजीनों में उनकी भड़काऊ तस्वीरें महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं. पूनम ने कहा कि मुंबई में महिला फोटोजर्नलिस्‍ट के साथ गैंगरेप की घटना के बाद से ही उन्हें बार-बार और लगातार खुद को दोषी मानने पर मजबूर किया जा रहा है.

पूनम ने सवालिया अंदाज में कहा, ‘मेरी तस्वीरें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं, क्या सचमुच यही बात है. दिल्ली गैंगरेप के समय भी मुझ पर इस तरह के आरोप लगाए गए थे. मैं उन सभी लोगों से एक सवाल पूछना चाहती हूं, जो मुझे इन सब के लिए दोषी मान रहे हैं कि क्या मेरे चर्चा में आने से पहले महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं होते थे?’

Advertisement

पूनम का मानना है कि लोग अपनी कमजोरियां छिपाने के लिए हमेशा कोई बलि का बकरा ढूंढते हैं. उन्होंने कहा, ‘समाज में व्याप्त बुराईयों के लिए आप मुझे दोष क्यों दे रहे हैं. मैं केवल एक लड़की हूं, जो दुनिया में अपने लिए जगह तलाश रही है. जब कानून व्यवस्था नाकाम होती है तो वे लोग किसी और को दोषी बता देते हैं. लेकिन मुझे दोष क्यों दे रहे हैं? मैंने क्या किया है?’

पूनम पहली बार चर्चा में तब आई थीं जब 2011 में क्रिकेट वर्ल्‍डकप के दौरान उन्होंने ऐलान किया था कि भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है, तो भारत की जीत की खुशी में वह भारतीय खिलाड़ियों के न्‍यूड होंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement