scorecardresearch
 

अक्षय ने किया नीरज पांडे के साथ आने वाली फिल्म का ऐलान

अक्षय कुमार और नीरज पांडे ने इस स्वतंत्रता दिवस के मौक पर 'रुस्तम' के रूप में एक बेहतरीन फिल्म लोगों के लिए पेश की और इसी दिन अगले साल रिलीज फिल्म का ऐलान किया.

Advertisement
X
अक्षय कुमार की फिल्म का पोस्टर
अक्षय कुमार की फिल्म का पोस्टर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैन्स को एक खुशखबरी दी है. अभिनेता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वो फिल्म निर्माता नीरज पांडे के साथ अपनी आनेवाली फिल्म 'क्रैक' में काम कर रहे हैं.

इससे पहले ये दोनों 'स्पेशल 26' और 'बेबी' में साथ काम कर चुके हैं. इन दोनों फिल्मों का निर्देशन नीरज ने किया था. वही नीरज रुस्तम के निर्माता हैं. नीरज 'क्रैक' के निर्माता और निर्देशक खुद रहेंगे.

, 'इस समय हम 'क्रैक' में साथ काम कर रहे हैं. यह फिल्म 2017 के स्वतंत्रता दिवस वाले हफ्ते के आखि‍री में रिलीज होगी. इसके लिए आपका प्यार चाहिए.

ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया, जिसमें उनके चश्मे का एक ग्लास टूटा हुआ है. पोस्टर में एक कैप्शन भी है जिसमें लिखा हुआ है हर तूफान में गुस्सा होता है और हर गुस्से के पीछे एक कहानी होती है. की अगली कड़ी में भी साथ काम करेंगे.

Advertisement

अक्षय ने एक इंटरव्यू में उन खबरों को बेबुनियाद बताया है जिसमें यह कहा जा रहा था कि वो 2002 की हिट फिल्म 'आंखें' की अगली कड़ी में काम कर रहे हैं. अभिनेता ने कहा है कि उन्हें इस फिल्म के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement