बॉलीवुड के बेताज शहंशाह अमिताभ बच्चन का कहना है कि सेलिब्रिटी लोग सबसे ज्यादा बदनाम होते हैं.
देश में बढ़ती 'असहिष्णुता' पर चिंता प्रकट करने के कारण इस समय और को काफी निंदा झेलनी पड़ रही है. ऐसे में 73 साल ने अपने यह विचार ब्लॉग पर लिखकर जाहिर किए.
उन्होंने लिखा, 'पूरी दुनिया में हम सबसे चर्चित और ज्यादा फोटो खिंचवाने वाले लोग हैं, इसलिए हम सबसे ज्यादा बदनाम भी हैं. हमारे लिए यह चौंकाने वाली बात नहीं है, आलोचना झेलनी की प्रैक्टिस हमने बहुत पहले से कर रखी है.'
बिग बी अपने फैन्स को अपना विस्तृत परिवार बताते हैं. ट्विटर पर ने अपने फैन्स के लिए लिखा है, 'मिस्र ट्विटर ग्रुप के 11 लोग समारोह में मेरे साथ हैं और इन फैन्स ने मुझे अपने तोहफों से भर दिया है. ये मेरे लिए परिवार से बढ़कर हैं. 'पीकू' की सफलता के बाद फिलहाल बिग बी रिभू दासगुप्ता की 'टी3एन' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं.
इनपुट: IANS