scorecardresearch
 

रणवीर सिंह के डायलॉग के साथ अमिताभ बच्चन का डबस्मैश डेब्यू

आए दिन बॉलीवुड स्टार्स के शानदार डबस्मैश वीडियोज फैन्स को एंटरटेन करते हैं इस बार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस लीक में शामिल हो गए हैं. अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह‍ के एक डायलॉग पर डबस्मैश वीडियो बनाया है.

Advertisement
X
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी'
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी'

आए दिन बॉलीवुड स्टार्स के शानदार डबस्मैश वीडियोज फैन्स को एंटरटेन करते हैं इस बार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस लीक में शामिल हो गए हैं. अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह‍ के एक डायलॉग पर डबस्मैश वीडियो बनाया.

अमिताभ का यह वाकई बहुत शानदार है. यह वीडियो अमिताभ के टीवी शो आज की रात के सेट पर बनाया गया है. रणवीर सिंह अपनी फिल्म बाजीराव के प्रमोशन के लिए इस शो में पहुंचे थे इसी दौरान अमिताभ ने रणवीर सिंह के इस फिल्म में बोले गए एक खास डायलॉग पर बनाया. यह डायलॉग है बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है अय्याशी नहीं. इस वीडियो को रणवीर सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया है.

अमिताभ बच्चन ने भी इस शो के दौरान रणवीर सिंह और परिणीति संग क्लिक की गई सेल्फी और कई तस्वीरों को पर शेयर किया है.

फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिं‍ह के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अहम किरदार में नजर आएंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement