scorecardresearch
 

'वेडिंग पुलाव' के ट्रेजर लॉन्चिंग पर पहुंचे सितारे

फिल्म 'वेडिंग पुलाव' के ट्रेलर की लॉन्चिंग के मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं. अनुष्का रंजन की लॉन्चिंग फिल्म के लिए तैयारियां भी खास थीं लेकिन लॉन्चिंग के इस मौके को आलिया भट्ट ने खास बना दिया.

Advertisement
X
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट

फिल्म 'वेडिंग पुलाव' के ट्रेलर की लॉन्चिंग के मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं. अनुष्का रंजन की लॉन्चिंग फिल्म के लिए तैयारियां भी खास थीं लेकिन लॉन्चिंग के इस मौके को आलिया भट्ट ने खास बना दिया. आलिया अपनी दोस्त अनुष्का रंजन के लिए खास अंदाज में स्टेज पर आईं.

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज पहुंचे और नई प्रतिभाओं को अपनी शुभकामनाएं दीं. लॉन्च में आए मेहमानों और इंडस्ट्री के लोगों की प्रतिक्रिया से अनुष्का की खुशी भी साफ दिख रही थी.

फिल्म के ट्रेलर को लोग पसंद कर रहे हैं और कहानी का टॉपिक भी लोगों के बीच चर्चा में है. ऐसे में उम्मीद यही है कि ये फिल्म और इसके कलाकार लोगों की कसौटी पर खरा उतर पाएंगे. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement