scorecardresearch
 
Advertisement

चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलेगा विपक्ष, इस दिन से शुरू होगा आंदोलन

चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलेगा विपक्ष, इस दिन से शुरू होगा आंदोलन

विपक्ष के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने अब चुनाव आयोग के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है. विपक्षी दल आगामी 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से देश भर में एक बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं. इसके तहत 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे देश में 'सेव डेमोक्रेसी' यानी लोकतंत्र बचाओ रैलियों का आयोजन किया जाएगा. इतना ही नहीं, 6 अक्टूबर को विपक्षी गठबंधन के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च भी करेंगे.

Advertisement
Advertisement