बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. कभी वो अपने किरदार के लिए चर्चा में होती हैं तो कभी वो अपनी राजनीतिक विचारधारा के कारण लोगों के निशाने पर रहती हैं. वहीं अब स्वरा भास्कर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. इस बार स्वरा भास्कर 4 साल के बच्चे के लिए अपशब्द कहने की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्वरा भास्कर देते हुए अभद्र शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं. इसके अलावा बच्चे के लिए 'कमीना' शब्द का इस्तेमाल भी कर रही हैं. वीडियो में स्वरा कहती हुईं दिखाई दे रही हैं, 'एक विज्ञापन की शूटिंग के बाद अच्छा महसूस नहीं कर रही थी. उस वक्त मेरा करियर शुरू भी नहीं हुआ था कि एक चाइल्ड एक्टर ने मुझे आंटी कह दिया.'
This is ‘humour’? Calling a 4 year old child a ‘Ch*^%a’ a ‘Kameena’? Saying with great confidence that children are ‘evil’? is sounding completely deranged here, and that moron is watching like a drunk dodo at this ‘wisdom’.
— Shefali Vaidya ஷெஃபாலி வைத்யா शेफाली वैद्य (@ShefVaidya)
जिसके बाद स्वरा ने बच्चे के लिए गाली का इस्तेमाल किया. हालांकि इस दौरान वहां मौजूद लोग स्वरा की बातों पर हंसते हुए दिखाई दिए. बच्चे को लेकर इस्तेमाल किए गए अभद्र शब्दों के कारण सोशल मीडिया पर स्वरा पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.
स्वरा के खिलाफ शिकायत दर्ज
वहीं इस मामले में स्वरा पर शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है. एक एनजीओ लीगल राइट्स प्रोटेक्शन फोरम ने कथित तौर पर नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को शिकायत दर्ज करवाई है और स्वरा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.