scorecardresearch
 

असीम ने लगाया माहिरा को गले तो पारस को हुई जलन, यूं जताई नाराजगी

पारस और माहिरा शो में हर समय एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं और एक दूसरे को जमकर सपोर्ट करते हैं. लेकिन बीते एपिसोड में पारस छाबड़ा को माहिरा शर्मा से लड़ते हुए देखा गया.

Advertisement
X
असीम रियाज, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा
असीम रियाज, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा

बिग बॉस 13 में एक बॉन्ड ऐसा है जो शुरुआत से ही देखने को मिल रहा है और वो है माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा का बॉन्ड. पारस और माहिरा शो में हर समय एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं और एक दूसरे को जमकर सपोर्ट करते हैं. लेकिन बीते एपिसोड में पारस छाबड़ा को माहिरा शर्मा से लड़ते हुए देखा गया.

क्यों हुई पारस और माहिरा की लड़ाई?

दरअसल, अपने बर्थडे के दिन माहिरा शर्मा काफी उदास थीं. को उनकी मां और फैमिली की याद आ रही थी. माहिरा को उदास देखकर एक अच्छे फ्रेंड की तरह असीम रियाज उनके पास आते हैं और उन्हें गले लगाकर बर्थडे की शुभकामनाएं देते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@mahiraaparas) on

Advertisement

इसके साथ असीम माहिरा से कहते हैं कि जो भी लड़ाइयां हैं वो सिर्फ घर में ही हैं. घर के बाहर हम सब फिर से दोस्त बन जाएंगे. माहिरा को असीम से बात करते हुए देखकर पारस को काफी बुरा लगता है और पारस माहिरा से बात करना बंद कर देते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@mahiraaparas) on

पारस की नाराजगी देखकर माहिरा रोने लगती हैं. इसके बाद विशाल और शहनाज पारस को माहिरा से बात करने के लिए मनाते हैं.

माहिरा के बर्थडे पर बिग बॉस उन्हें खुश करने के लिए घर में केक भेजते हैं और उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं भी देते हैं. माहिरा पारस को हग कर लेती हैं और दोनों के बीच की नाराजगी इसी के साथ खत्म हो जाती है. बिग बॉस के घर में ये ड्रामा कई बार देखने को मिलता है. यहां हर दिन दोस्त और दुश्मन बदल जाते हैं. देखना ये होगा कि आगे बिग बॉस के घर में क्या बदलाव आते हैं.

Advertisement
Advertisement