scorecardresearch
 

कटप्पा पर कंट्रोवर्सी, एक डायलॉग से गुस्साए कतिक समुदाय ने कराया केस दर्ज

फिल्म बाहुबली 2 रिलीज हो गई है जहां ये मूवी हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना रही है तो वहीं इससे नई कंट्रोवर्सी भी जुड़ती जा रही हैं. आइए जानें, इस फिल्म से क्यों खफा हैं लोग...

Advertisement
X
फिल्म में एक सीन में कटप्पा
फिल्म में एक सीन में कटप्पा

रिलीज वाले दिन से ही 'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाना शुरू किया और वो धमाल बॉक्स ऑफिस पर जारी है. शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने चार दिन के अंदर ही 620 करोड़ की कमाई करके पहली भारतीय फिल्म बन गई है. लेकिन इसी के साथ इस फिल्म एक नया विवाद भी जुड़ गया है. दरअसल फिल्म के एक डायलॉग से नाराज कतिक समुदाय के लोगों ने फिल्म के मेकर्स पर केस कर दिया है.

बता दें कि फिल्म के एक सीन में कटप्पा कहता है 'कतिक चिकती' बोलते हैं. इस समुदाय का कहना है कि यह डायलॉग उनके समुदाय के नाम के लिए अपमानजनक है. इस समुदाय ने सेंसर बोर्ड से मांग है कि फिल्म से वह शब्द हटाए जाएं. साथ ही उनका कहना है कि हम कसाई खाने में काम करते हैं ताकि लोगों को बकरी, चिकन, भेड़ आदि का मांस उपलब्ध करा सकें. ये हमारी रोजी रोटी कमाने का जरिया है इसका मतलब ये नहीं कि हम क्रूर हैं. फिल्म में हमें कुछ इस तरह से दिखाया गया है जो गलत है.

Advertisement

वैसे लगातार रोज नया रिकॉर्ड बना रही इस फिल्म को अब किसी भी कंट्रोवर्सी से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं.


रजनीकांत ने भी की तारीफ
'बाहुबली 2' को लेकर राजामौली को यूं तो बेहतरीन रिव्यूज मिल रहे हैं. लेकिन रजनीकांत ने फिल्म को लेकर जो ट्वीट किया, वह सबसे अलग है. साउथ के सिनेमा के भगवान, रजनीकांत ने 'बाहुबली 2' देखने के बाद ट्विटर पर लिखा - 'बाहुबली 2' मास्टर पीस है और भारतीय सिनेमा को इस फिल्म पर गर्व है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement