scorecardresearch
 

बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: इमरान की फिल्म 'अजहर' ने पहले दिन कमाए 6.30 करोड़ रुपये

13 मई को रिलीज हुई फिल्म 'अजहर' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने पहले ही दिन 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

Advertisement
X
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'अजहर' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने देश में पहले दिन 6 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी कमाई की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि फिल्म ने भारत में 6.30 करोड़ रुपये का व्यापार किया है. एक अच्छी वीकेंड ओपनिंग कलेक्शन के लिए शनिवार और रविवार का बिजनेस महत्व रखता है.

भारतीय क्रिकेटर पर बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी अजहरुद्दीन के किरदार में शानदार नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में मो‍हम्मद अजहरुद्दीन के करियर के शुरुआती दौर से लेकर, क्रिकेट की दुनिया के चेहता चेहरा बनने और फिर फिक्सिंग के विवाद में उलझने की झलकियां मजेदार हैं. फिल्म में उनके करियर ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में उनके अफेयर के बारे में भी बताया गया है.

Advertisement

फिल्म में मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन के किरदार में प्राची देसाई शानदार दिख रही हैं और उनकी दूसरी पत्नी के रोल में नरगिस फाखरी भी ध्यान आकर्ष‍ित करती नजर आ रही हैं. 13 मई को रिलीज हुई इस फिल्म का रिव्यू मिला-जुला होने के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है.

Advertisement
Advertisement