scorecardresearch
 

'अजहर' में किसिंग सीन के लिए रीटेक देना बहुत बेहूदा लगा: नरगिस

फिल्म 'अजहर' में इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आ रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी को किसिंग सीन के रीटेक के लिए शूट करना बहुत बेहूदा लगा.

Advertisement
X
नरगिस फाखरी और इमरान हाशमी
नरगिस फाखरी और इमरान हाशमी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने बताया कि उन्हें उनकी आने वाली फिल्म 'अजहर' में अपने को-एक्टर इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन के रीटेक के लिए शूट करना बहुत अजीब लगा.

नरगिस ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि इसमें इतने सारे किसिंग सीन होंगे. मुझे लगा कि मुझे इसके लिए लेनी चाहिए क्योंकि यह बेहूदा है कि मुझे इसके लिए रीटेक देने पड़े और बार बार इसकी शूटिंग करनी पड़ी.

उन्होंने कहा, हालांकि मैं शर्मिली नहीं दिखती लेकिन इसलिए ऐसे सीन करते समय मुझे हमेशा अजीब लगता है. मैं तनाव को दूर भगाने के लिए हंसी मजाक करती हूं या चुटकुले सुनाती हूं. अगर आप ऐसे एक्टर के साथ काम कर रहे हों जो आपको सहज महसूस कराए तो अच्छा लगता है.

नरगिस ने करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े इंसान हैं. इतान ही नहीं वह बहुच ही प्रोफेशनल है और आपको सहज महसूस कराते है. फिल्म 'अजहर' पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन के जीवन पर आधारित है जिसमें प्राची देसाई और गौतम गुलाटी जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement