scorecardresearch
 

अनुष्का शर्मा की फिल्म के शूटिंग सेट पर लाइटमैन की मौत

अनुष्का शर्मा शर्मा बंगाल में अपने प्रोडक्शन की फिल्म परी की शूटिंग कर रही हैं. इसी दौरान सेट पर एक लाइटमैन की हादसे में मौत हो जाने के बाद उनकी टीम में मातम छा गया.

Advertisement
X
fd
fd

अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म परी के शूटिंग सेट पर एक लाइटमैन की करंट लगने से मौत हो गई. इस फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चल रही थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोलबेरिया इलाके में परी की आउटडोर शूटिंग की जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ.अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन टीम ने लाइटिंग डिपार्टमेंट को कुछ लाइट एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा था, तभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले शाहबे आलम ने बिजली का तार नंगे हाथों से छू लिया, जिससे उन्हें करंट लगा और नजदीकी अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश ने कहा कि ये घटना दुखद है. हमने अपने लाइट डिपार्टमेंट के एक अच्छे सदस्य को खो दिया. शाहबे आलम की जांच बचाने की पूरी कोशिश की गई थी..

Advertisement

बता दें कि ये अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की ये तीसरी फिल्म है. इसके पहले वे एनएच 10 और फिल्लौरी बना चुकी हैं. फिल्म परी में उनके भाई कर्णेश भी बतौर को-प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं. अनुष्का इस फिल्म में एक गंभीर किरदार में नजर आएंगी.

 

Advertisement
Advertisement