बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपना 32 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. बॉलीवड सेलेब्स ने इस 'मसक्कली गर्ल' को सोशल मीडिया पर विश किया और सभी को रिप्लाई भी किया. हालांकि सोनम की नजरों से गलती से महानायक अमिताभ बच्चन का बधाई संदेश छूट गया और अमिताभ की नाराजगी का शिकार होना पड़ा.
दरअसल, मेगास्टार इस बात से नाराज थे क्योंकि उन्हें नहीं मिला जबकि उन्होंने एसएमएस के जरिए एक्ट्रेस को बधाई दी थी. अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'और मेरे बारे में क्या? मैं अमिताभ बच्चन हूं माई डियर. मैंने तुम्हारे जन्मदिन पर बधाई का एसएमएस किया था और तुमने उसका तक जवाब नहीं दिया.' और इसके मैसेज के साथ अमिताभ बच्चन ने गुस्से वाले इमोजी भी बनाए.
... and what about ME .. this is Amitabh Bachchan my dear .. i sent you an sms on your birthday and you never replied ..aaarrrgghh !!😡
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
इसके जवाब में बिग बी से माफी मांगते हुए सोनम ने ट्विट किया, 'हे भगवान सर! मुझे नहीं मिला. मैं हमेशा रिप्लाई करती हूं. धन्यवाद सर. मुझे जूनियर बच्चन का मैसेज मिला. मैं आपसे माफी मांगती हूं.
Oh my god sir!! I didn't get it!! I always reply!! Thank you so much! I got message 🙈🙈🙈 I'm so so sorry
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor)
बता दें कि हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली की गलियों में घूमती हुई नजर आईं थी. एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने स्पेशल डे को सेलेब्रेट करने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड संग दिल्ली पहुंची थी. दरअसल, मौका था उनके जन्मदिन का. यह खास दिन उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ खास अंदाज में मनाया. इस दौरान सोनम ने दिल्ली के हाई-टेंपरेचर के साथ अपनी और अपने ब्वॉयफ्रेंड की कुछ तस्वीरें शेयर कीं थी.