scorecardresearch
 

अक्षय कुमार अपनी दोहरी नागरिकता के सवाल पर देते हैं ये जवाब

अक्षय कुमार भारत के अलावा अन्य देशों में भी पॉपुलर हैं. कनाडा में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्हें वहां की नागरिकता भी मिली है. इस सबको लेकर उनकी दोहरी नागरिकता पर सवाल उठते रहते हैं, क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है. इस बारे में अक्षय के जवाब वाला एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वे पूरी बात समझा रहे हैं.

Advertisement
X
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार भारत के अलावा अन्य देशों में भी पॉपुलर हैं. कनाडा में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्हें वहां की नागरिकता भी मिली है. इस सबको लेकर उनकी दोहरी नागरिकता पर सवाल उठते रहते हैं, क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है. इस बारे में अक्षय के जवाब वाला एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वे पूरी बात समझा रहे हैं.

अक्षय से जब प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया कि अकसर उनकी दोहरी नागरिकता को लेकर असमंजस में रहते हैं, जबकि भारत में ऐसा कानून नहीं है. इसका जवाब अक्षय ने सधे हुए शब्दों में दिया. उन्होंने कहा कि ये ऑनरी यानी मानद है. जैसा आप समझती हैं, वैसा नहीं है.'

गौरतलब है कि भारतीय कानून के संविधान के अनुच्छेद 9 के तहत दोहरी नागरिकता मान्य नहीं है. साथ ही नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 8 के अनुसार भी दोहरी नागरिकता गैरकानूनी है. किसी भी भारतीय नागरिक के पास अगर किसी दूसरे देश का पासपोर्ट है तो वो अपने पास भारतीय पासपोर्ट नहीं रख सकता. ये कानून का उल्लंघन होगा. इस दशा में उस शख्स की भारतीय नागरिकता रद्द कर दी जाएगी.

Advertisement

इस समय अक्षय कुमार सोशल मुद्दों पर फिल्में बनाने में बिज़ी हैं उनकी फिल्म टॉयलेट के प्रेम कथा को भी काफी सराहना मिल चुकी है और अब वो पैडमैन के प्रमोशन में व्यस्त हैं यह फिल्म भी सोशल इशु पर है और इसी महीने के अंत में रिलीज़ होने को तैयार है.

Advertisement
Advertisement