कोरोना के चलते पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. देश अभी संकट की घड़ी में है. 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है. इसके चलते कई लोग परेशान हो गए हैं. दिहाड़ी मजदूरों की तो रोजी-रोटी छिन गई है. ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. इसी कड़ी में एक्टर अक्षय कुमार ने बड़ी पहल की है.
अक्षय ने दिए 25 करोड़ रूपये
अक्षय कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए 25 करोड़ रुपये दान करने की बात कही है. वो ट्वीट करते हैं- इस समय लोगों की जिंदगी हमारी प्राथमिकता है. हमें हर वो काम करना चाहिए जो हम कर सकते हैं. मैं 25 करोड़ रुपये PM-CARES Fund में दान देने की घोषणा करता हूं. जान है तो जहान है.'
This is that time when all that matters is the lives of our people. And we need to do anything and everything it takes. I pledge to contribute Rs 25 crores from my savings to ji’s PM-CARES Fund. Let’s save lives, Jaan hai toh jahaan hai. 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar)
अक्षय का ये अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. उन्होंने कोरोना के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और सभी को जागरूक किया है. अब अक्षय की ये पहल करोड़ो लोगो के लिए राहत का काम करेगी.
याद दिला दें, अक्षय कुमार की पीएम मोदी के साथ अच्छी ट्यूनिंग मानी जाती है. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का इंटरव्यू तक लिया था. उस इंटरव्यू ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अक्षय और पीएम मोदी के नए अंदाज से लोगों को रूबरू करवाया था.
बॉलीवुड ने बढ़ाया मदद का हाथ
वैसे बता दें कि अक्षय से पहले और भी कई फिल्मी सितारों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. साउथ के दिग्गज स्टार पवन कल्याण ने 2 करोड़ रूपये देने का ऐलान किया है. वही प्रभास ने 1 करोड़ दान करने की पेशकश की है. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने भी 50 लाख रूपये की सहायता की है. वही ऋतिक रोशन ने BMC वर्कस को मास्क बांटने की पहल की है.
इस मुश्किल दौर में बॉलीवुड का यूं देश के साथ खड़ा होना और हरसंभव मदद करना सराहनीय कदम है. कोरोना के बीच बॉलीवुड सितारों ने सिर्फ दान ही नहीं दिया बल्कि बड़े स्केल पर जागरूकता अभियान भी चलाया है. हर सितारा वीडियो अपलोड कर लोगों को घर में रहने की अपील कर रहा है.