scorecardresearch
 

क्या इस रियलिटी शो सिंगर से प्रेरित है 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कहानी?

आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की रिलीज से पहले ये सवाल उठ रहे हैं कि इसकी कहानी ओरिजनल है या किसी से प्रेरित?

Advertisement
X
जायरा वसीम, नाहिद अफरीन
जायरा वसीम, नाहिद अफरीन

आमिर खान और जायरा वसीम की अगली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. ये एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपनी पहचान छिपाकर गायकी से ख्याति पाती है. बुर्का पहनकर गाए अपने गानों के वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करती है.

सीक्रेट सुपरस्टार की कहानी को असम की एक पॉपुलर रियलिटी शो सिंगर से मिलता-जुलता बताया जा रहा है. ये हैं नाहिद अफरीन. जानकारी के अनुसार, नाहिद के खिलाफ कई इस्लामिक संगठनों ने फतवा जारी किया था. लेकिन नाहिद ने गाना नहीं छोड़ा, वे लगातार पाबंदियों के खिलाफ खड़ी रहीं. फिल्म की फर्स्ट स्क्रीनिंग में सीक्रेट सुपरस्टार देखने वाले एक गेस्ट के अनुसार, ये फिल्म पूरी तरह असम की नाहिद अफरीन से प्रेरित है, जिसे कुछ संगठनों ने गाने से रोक दिया था. फिल्म में ऐसा ही किरदार जायरा वसीम निभा रही हैं, जिसकी गायकी पर उसके पिता ने पाबंदियां लगाई हैं.

Advertisement

बता दें कि 'सीक्रेट सुपरस्टार' में अपने रोल को आमिर ने अब तक के करियर का सबसे मुश्किल रोल बताया है. आमिर ने इस रोल के बनने की कहानी से जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, One of my toughest roles.

'सीक्रेट सुपरस्टार' में वह म्यूजिक कंपोजर शक्ति कुमार का रोल निभा रहे हैं. इसमें आमिर का लुक उनकी अब तक आई फिल्मों से बिलकुल अलग नजर आ रहा है. उनके बालों का स्टाइल, दाढ़ी, कपड़े, चलने-बोलने का अंदाज सब कुछ काफी अलग और बहुत दिलचस्प है. इस वीडियो में इसी रोल की मेकिंग को बहुत मजेदार अंदाज में दिखाया गया है.

किस तरह आमिर की टीशर्ट से लेकर उनके बालों के कट तक कई बार डिस्कशन के बाद सब कुछ फाइनल किया गया. साथ ही अगर आप उनके परफेक्शन की लिमिट देखना चाहें, तो भी ये वीडियो बड़े काम का है. इसमें फिल्म की क्रू से जुड़े अलग-अलग लोग भी आमिर के इस कैरेक्टर को लेकर अपनी बात रख रहे हैं.

Advertisement
Advertisement