शुक्रवार, 9 अगस्त को एक प्रेस कांफ्रेंस में 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई. साल 2018 में आई कई फीचर और गैर फीचर फिल्मों में अलग अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिले. इस बार बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में एक साथ दो एक्टर्स को अवॉर्ड देने की घोषणा हुई.
साल 2018 में आई फिल्म अंधाधुन के लिए आयुष्मान खुराना और 2019 में आई उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड देने की घोषण हुई. अंधाधुन साल 2018 की बेस्ट फिल्मों में से एक है, जिसकी चर्चा देश-विदेश में हुई थी. वहीं उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक इस साल की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है, जिसके जरिए विक्की कौशल नेशनल क्रश बन गए. इन दोनों फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स से बराबर की वाहवाही मिली.
दोनों ही फिल्मों में एक्टर्स का काम भी तारीफ के काबिल था और इसलिए आज आयुष्मान और विक्की के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर ना केवल उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी दिल खोलकर बधाइयां दे रहे हैं. आइए जानते हैं किस स्टार ने क्या कहा-
Best Film - Andhadhun
Very Well Deserved 👏
— Bhushan Khiladi (@Bhushanadhau1)
THIS MASTERPIECE WINS BEST HINDI FILM !!!
— 𝓢tegosaurus (@amadeosaurus)
Congratulations & on your and to the team of and and to all the winners of National Awards 2019.
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao)
Huge Badhai ho to the team of and the team of ! What a win to and ! Well done ! Congratulations and kudos to for his win
— Karan Johar (@karanjohar)
From MTV Roadies Winner (2004) to National Awards-Best Actor (2019) is the perfect example for hardwork and self assurance. 👏👏👏
— Lekshmi Nath B (@leshqme)
Throwback to the days I watched & back to back suggested by my best friend. Congratulations for and team ❤
— Kohila K D (@kohilaaaa)
Congratulations for winning the National award mere dost. Super duper proud 🙏❤️
— Neeti Mohan (@neetimohan18)
Undoubtedly The Best Hindi Film and U deserved this .. Congratulations Man👏For winning best actor award😉
— The_Crazy_Guy (@iam4ntr)
So so so well deserved .Just seeing your name for best actor gave me such happiness and it’s a double whammy with winning best film.Just major love and so proud
— bhumi pednekar (@bhumipednekar)
Congratulations ...more power to you ❤️
— bhumi pednekar (@bhumipednekar)
Modi ji congratulated them long before they won .
— Nevin John (@nevinjl)
बता दें कि फिल्म अंधाधुन में आयुष्मान खुराना के साथ राधिका आप्टे, तब्बू और अनिल धवन ने अहम किरदार निभाए थे. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को भारत संग चीन में भी पसंद किया था. वहीं विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में कीर्ति कुल्हारी, परेश रावल, यामी गौतम और मोहित रैना थे. इस फिल्म को देशभर में बेहद पसंद किया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी.