रियलिटी शो अलायंस में अर्सलान गोनी छाए हुए हैं. शो में वो अपने अलायंस कुशाल टंडन संग आए थे. लेकिन गेम में होते बदलावों के साथ उनका रिश्ता भी बदल गया. अब वो एकसाथ नहीं, बल्कि अलग-अलग खेलते हैं. शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है. इसलिए गेम में ढेर सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं. आने वाले एपिसोड में इमोशनल रीयूनियन होगा.
इमोशनल हुए अर्सलान-सुजैन
कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने उनके घरवाले आएंगे. अर्सलान से मिलने उनकी गर्लफ्रेंड सुजैन खान आएंगी. शो का नया प्रोमो सामने आया है इसमें दोनों का रीयूनियन देखने को मिला. अर्सलान को देखते ही सुजैन रोने लगी हैं. वो सीधा जाकर बॉयफ्रेंड के गले लगती हैं. दोनों लिप kiss करते हैं. अर्सलान भी काफी दिनों के बाद अपनी लेडीलव सुजैन को देखकर इमोशनल हो जाते हैं. वो रोने लगते हैं. वीडियो में अपने आंसू पोछते हुए दिखे. अर्सलान को यूं रोता देखकर सुजैन उन्हें संभालती हैं. वो अर्सलान को पैंपर करती हैं. उन्हें गेम को लेकर सपोर्ट करती हैं.
सुजैन और अर्सलान को फैंस ने अभी तक इंस्टा रील या फोटोज में देखा था. ये पहली बार है जब दोनों किसी रियलिटी शो में साथ में दिखे हैं. फैंस को उनका प्यार और बॉन्ड पसंद आया है. दोनों की लव स्टोरी और उनके किस्से वायरल हो रहे हैं. फैंस ने उन्हें मेड फॉर ईच अदर कपल बताया. यूजर्स का मानना है सुजैन काफी केयरिंग और लविंग हैं. प्रोमो देखकर फैंस इस एपिसोड के ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं.
सुजैन और अर्सलान पिछले कई सालों से रिलेशन में हैं. सुजैन एक वक्त ऋतिक रोशन की पत्नी थीं. दोनों ने 2000 में शादी हुई थी. 2014 में उनका तलाक हो गया था. इस रिश्ते से कपल के दो बेटे हैं. सुजैन और ऋतिक तलाक के बाद भी अच्छे दोस्त हैं, अक्सर साथ में दिखते हैं. अर्सलान संग भी ऋतिक का रिलेशन कॉर्डियल है. एक्टर संग शादी टूटने के बाद सुजैन की जिंदगी में अर्सलान आए. दोनों साथ में चिल आउट करते हैं. घूमते और पार्टीज करते हैं. सुजैन के बच्चों संग भी अर्सलान का बॉन्ड अच्छा है.