scorecardresearch
 
Advertisement

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, वीड‍ियो जारी कर क‍िया ऐलान

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, वीड‍ियो जारी कर क‍िया ऐलान

उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में कदम रखने का बड़ा फैसला किया है. उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने का ऐलान किया. दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश उनकी कर्मभूमि रहा है, इसलिए वह यहीं से अपने नए सफर की शुरुआत करेंगी. खास बात यह है कि वह फिलहाल किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी, बल्कि खुद अपनी नई राह बनाने की कोशिश करेंगी. अपने 10 मिनट के वीडियो संदेश में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी सिस्टम पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Advertisement
Advertisement