गोविंदा भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लाइमलाइट में बनी हुई हैं. लॉक अप में सुनीता ने चंद दिनों में ही अपने स्वैग और बिंदास एटीट्यूड से धमाल मचा दिया. शो में उनकी जर्नी भले ही छोटी थी, लेकिन काफी दमदार रही. अब लॉक अप से बाहर निकलने के बाद सुनीता ने शिल्पा शिंदे संग हुई बहसबाजी पर बात की है.
शिल्पा शिंदे को सुनीता ने दी वॉर्निंग
दरअसल, शिल्पा शिंदा शो में सुनीता की मैरिड लाइफ पर बात करती दिखी थीं. शिल्पा ने गोविंदा संग सुनीता की शादी पर भी सवाल किए थे. मगर पर्सनल लाइफ पर बात करना सुनीता को पसंद नहीं आया था. शो में वो शिल्पा पर भड़कती दिखी थीं. अब लॉक अप से बाहर आने के बाद भी उन्होंने शिल्पा को वॉर्निंग दे डाली है.
Mamaraazzi संग बातचीत में सुनीता से पूछा गया कि शिल्पा शिंदे ने जब गोविंदा के बारे में बात की थी तो वो क्यों ट्रिगर हो गई थीं. अगर वो इससे ज्यादा करतीं, तो उनका क्या रिएक्शन होता? इसपर सुनीता ने बेबाकी से जवाब दिया- मैं उसे मारती. मैं तो मारती उसे, अगर उसने मुझे उंगली की होती तो. मैंने कहा था कि उसे कि मेरी फैमिली के बारे में बात न करे, क्योंकि वो फैमिली शो नहीं है, वो गेम शो है.
सुनीता आगे शिल्पा पर भड़कते हुए बोलीं- अगर तुम फैन हो तो अपनी फैन गिरी अपने पास रखो. मेरे पति के बारे में, मेरे बच्चों के बारे में या मेरी फैमिली लाइफ के बारे में बोलने का हक मैं किसी को नहीं देती हूं. गोविंदा मेरा पति है. वो जो भी करे वो मुझे देखना है. वो कौन होती है बोलने वाली. मेरा हाथ उठ जाता उसपर तो क्या फायदा. मेरा पारा हाई हो जाता, दिमाग खराब हो जाता तो बहुत गंदी लड़ाई होती.
लॉक अप से क्यों बाहर आईं सुनीता?
वहीं, एक दूसरे इंटरव्यू में सुनीता ने लॉक अप की जर्नी बीच में छोड़ने पर भी बात की. सुनीता बोलीं- गोविंदा ने देखा कि मैं बहुत बीमार हूं तो वो मुझे लेने के लिए आ गए. उन्हें पता है कि उन्होंने मुझे कभी काम करते हुए देखा नहीं है. मैं महारानी की जिंदगी जी रही थी, लेकिन मुझे जाना ही था शो में, क्योंकि मुझे एकता कपूर बहुत पसंद हैं. नेटफ्लिक्स भी मुझे काफी पसंद है. फ्यूचर में मुझे नेटफ्लिक्स के साथ काफी काम करना है. वो सभी बहुत स्वीट हैं. जब मैं बीमार हुई तो मेरा बहुत ध्यान रखा गया. 3 वक्त डॉक्टर्स आ रहे थे. लेकिन डायबिटीज कंट्रोल नहीं हो रही थी. वरना मैं और खेलती.
'मैं अपने पति गोविंदा का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि वो मुझे लेने शो में आए. ये बहुत स्वीट है. 40 साल का प्यार है. ऐसे थोड़ी न जाएगा. अब एक पिक्चर करूंगी गोविंदा के साथ. हीरोइन नंबर वन और हीरो नंबर वन साथ दिखेंगे.'
सुनीता लॉक अप से बाहर हो चुकी हैं. खुद गोविंदा और बेटी टीना सुनीता को लेने लॉक अप पहुंचे थे. इस दौरान पति-पत्नी के बीच का खूबसूरत बॉन्ड भी देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.