scorecardresearch
 

'हर 5 मिनट में पीठ में छुरी मार रहे', OTT शो 'अलायंस' पर रवि किशन का बड़ा बयान, बेटी रीवा पर दिया रिएक्शन

रियलिटी शो 'अलायंस' में इस समय एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा भी नजर आ रही है. अब अपनी बेटी के गेम और शो को लेकर रवि किशन ने रिएक्शन दिया है.

Advertisement
X
रीवा किशन पर बोले रवि किशन (Photo: Screengrab)
रीवा किशन पर बोले रवि किशन (Photo: Screengrab)

भोजपुरी और बॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने एक्टर रवि किशन इन दिनों अपनी बेटी रीवा किशन को लेकर काफी चर्चा में हैं. दरअसल, कुछ समय पहले ही रवि किशन अमेजन प्राइम वीडियो के बेहद चर्चित रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे. खास बात यह थी कि इस सफर में उनकी बेटी रीवा किशन ने भी उनके साथ शो में एंट्री ली थी. हालांकि, अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते रवि किशन को जल्द ही इस शो से बाहर होना पड़ा, लेकिन उनकी बेटी रीवा अभी भी शो में बनी हुई हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं.

इसी बीच, रवि किशन ने शो के माहौल और अपनी बेटी के गेम प्लान को लेकर खुलकर बात की है, जिसमें उन्होंने शो की कुछ अंदरूनी सच्चाइयों और चुनौतियों का खुलासा किया है.

'बिग बॉस' से बिल्कुल अलग है यह शो
इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ हुई एक खास बातचीत में रवि किशन ने शो के फॉर्मेट और रीवा के खेल पर रिएक्शन दिया.उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह शो बाकी रियलिटी शोज जैसा बिल्कुल नहीं है. रवि किशन ने कहा, 'यह पूरी तरह से एक दिमागी खेल है. अगर रीवा इस खेल के तरीके को अच्छे से समझ ले और इससे सीख ले, तो यह उसके लिए बहुत ही बेहतरीन साबित होगा.'

पीठ पर छुरी मारने वाले माहौल में टिकने की चुनौती
शो के भीतर के तनावपूर्ण माहौल और कंटेस्टेंट्स की रणनीति पर बात करते हुए रवि किशन ने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने खेल की कड़वी सच्चाई बताते हुए कहा, 'वहां का माहौल ऐसा है कि हर पांच मिनट में लोग एक-दूसरे की पीठ में छुरी मार रहे हैं. इस शो में वही खिलाड़ी आगे तक टिक पाएगा, जो हर पांच मिनट में पीठ पर छुरी झेलने की हिम्मत रखता हो.' उन्होंने साफ किया कि इस खेल में शारीरिक ताकत से ज्यादा मानसिक मजबूती की जरूरत है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


रवि किशन ने अपनी बेटी रीवा को इस मुश्किल खेल में बने रहने के लिए एक खास सलाह भी दी है. उनका मानना है कि अगर रीवा विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को शांत और मजबूत बनाए रखती है, तो वह इस सफर को जीत सकती है. उन्होंने कहा, 'रीवा को बस वहां स्ट्रॉन्ग रहना होगा क्योंकि यह 'बिग बॉस' जैसा शो नहीं है, यह एक दिमागी खेल है. अगर उसके पास दिमागी शक्ति रहेगी, तो वह जरूर वहां पर मजबूती से टिकी रहेगी.'

उर्फी जावेद ने रीवा को कहा सांप
वहीं उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो में रीवा के फैसले पर सवाल उठाया और इसे 'दोहरा रवैया' (double standard) बताया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पिछले जन्म में सांप थी क्या?' दरअसल रीवा उन कंटेस्टेंट्स में शामिल थीं जिन्होंने उर्फी की बहन डॉली को अलायंस से बाहर करने के लिए वोट किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement