रीवा किशन (Riva Kishan) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री और मॉडल हैं. उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था. वह अभिनेता और राजनेता रवि किशन की बेटी हैं. उनके परिवार में एक भाई सक्षम और दो बहनें तनिष्क तथा इशिता शुक्ला हैं.
रीवा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से पूरी की. इसके बाद वह अमेरिका गईं, जहां उन्होंने द एक्टिंग कॉर्प्स इंस्टीट्यूट से अभिनय और फिल्म निर्माण की पढ़ाई की. भारत लौटने के बाद उन्होंने अपने अभिनय कौशल को और बेहतर बनाने के लिए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के अभिनय समूह से एक साल का प्रशिक्षण लिया. इसी दौरान उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की बेटी हीबा शाह के साथ नाटक ‘परिंदों की महफिल’ में भी हिस्सा लिया. इसके अलावा उन्होंने रोहित चावला से नृत्य का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया.
साल 2020 में रीवा किशन ने बॉलीवुड फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उन्होंने मंदिरा का किरदार निभाया. फिल्म में उनके साथ प्रियांक शर्मा और अक्षय खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए. इसका निर्देशन करण विश्वनाथ कश्यप ने किया था.
फिल्मों के अलावा रीवा किशन कई सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड्स के प्रचार अभियानों का भी हिस्सा रही हैं. साल 2023 में वह जुबिन नौटियाल और गौतम सिंह विग के म्यूजिक वीडियो ‘बेवफा से प्यार किया’ में दिखाई दीं. उनके अभिनय करियर में विकास फडनीस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चार चतुर नार’ भी शामिल है.
सोशल मीडिया पर भी रीवा किशन की अच्छी मौजूदगी है. इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह नियमित रूप से अपने प्रोजेक्ट्स और निजी जीवन से जुड़ी झलकियां साझा करती हैं.
रीवा किशन अपने पिता रवि किशन और अन्य प्रतिभागियों के साथ अनस्क्रिप्टेड सीरीज ‘एलायंस’ में भी शामिल हैं.
रवि किशन इन दिनों मीम्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. अब रवि कि बेटी रीवा ने अपने पिता के मीम्स को लेकर दी प्रतिक्रिया .
रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने अपनी पर्सनल लाइफ और अपने पिता के प्रोटेक्टिव स्वभाव के बारे में बात की है. खबरों के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह अभी किसी को डेट नहीं कर रही हैं और बताया कि कैसे उनके पिता के सख्त नियम उनकी पसंद पर असर डालते हैं.
एक्टर और सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन के लिए बीती रात बेहद खास रही. रियलिटी शो 'अलायंस' के फिनाले के बाद आयोजित सक्सेस पार्टी में रीवा की मुलाकात बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान से हुई.
रियलिटी शो ‘अलायंस’ के फिनाले के बाद सोहेल खान ने सक्सेस पार्टी दी, जिसमें सलमान खान, कुणाल खेमू, सोहा अली खान समेत कई सितारे शामिल हुए. कुशाल टंडन ने पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं. सभी ने मस्ती की, जबकि सुजैन खान और अर्सलान गोनी भी अलग पार्टी में नजर आए.
रवि किशन संसद में इस बार कुछ नहीं बोले... लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर छा गए.मॉनसून सत्र के दौरान जब रिपोर्टर्स ने सवाल पूछे तो रवि किशन ने सिर्फ मुस्कुराकर कहा—"मौन व्रत है... आज पंडित जी बोले मौन रहिएगा." बस इतना कहना था और इंटरनेट पर फिर शुरू हो गई Meme की बारिश.लेकिन ये पहली बार नहीं है. "Jaldi The Late", "Home From Work", "NEET अख़बार Leak", "Money Follows My Brother" से लेकर इलेक्ट्रिक श्मशान घाट वाले बयान तक... रवि किशन के कई वीडियो सालों बाद भी वायरल होते रहते हैं.
अलायंस में रीवा किशन नजर आ रही हैं. उनका गेम टीम हंटर्स से बाहर निकलने के बाद सबको दिखने लगा है. मिनी माथुर और सीमा सजदेह ने रीवा पर तंज कसा है.
अलायंस शो में डॉली जावेद के एविक्शन के बाद रीवा किशन विवादों में घिर गई हैं. डॉली को छोटी बहन मानने के बावजूद उनके खिलाफ वोट देने पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस समय एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा भी नजर आ रही है. अब अपनी बेटी के गेम और शो को लेकर रवि किशन ने रिएक्शन दिया है.
डॉली जावेद के 'द अलायंस' से बाहर होने पर उर्फी जावेद ने रिएक्शन दिया. उन्होंने रीवा किशन पर आरोप लगाया कि रीवा ने कहा था कि डॉली को शो में बने रहना चाहिए, लेकिन फिर भी उन्हें बाहर करने के लिए वोट दिया.
'द अलायंस' शो को भोजपुरी स्टार रवि किशन ने अलविदा कह दिया है. शो से निकलते हुए वो काफी इमोशनल हो गए. उनकी आंखों में आंसू दिखे. रवि किशन के जाने से उनकी बेटी रीवा काफी अकेली पड़ गई हैं.
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में रवि किशन और उनकी बेटी रीवा का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है. मां की याद में भावुक हुई रीवा को रवि किशन ने अपने मजाकिया अंदाज से हंसा दिया. दोनों का प्यारा रिश्ता फैंस का दिल जीत रहा है.
भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ पहली बार रियलिटी शो 'अलायंस इंडिया' में नजर आएंगे. शो में दोनों के रिश्ते, भरोसे और गेम प्लान की असली परीक्षा होगी, जिसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.