इक्का (Ikka) फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना एक बार फिर लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. उस लीगल थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है, जबकि इसकी कहानी अलथिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखी है.
फिल्म की कहानी एक मशहूर और ईमानदार वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे उसी हत्या के आरोपी का बचाव करना पड़ता है, जिसके खिलाफ वह पहले अदालत में पैरवी कर चुका होता है. जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, उसे अपने सिद्धांतों और नैतिक सीमाओं से समझौता करने की चुनौती का सामना करना पड़ता है.
फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, शिशिर शर्मा, ज्योति मुखर्जी, विजय विक्रम सिंह, डारिया बेदी, संजीदा शेख और आकांशा रंजन कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
'इक्का' का निर्माण एल्केमी फिल्म्स ने किया है. खास बात यह है कि करीब तीन दशक बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर (Border) में साथ काम किया था.
यह फिल्म 10 जुलाई 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी.
वीकेंड के साथ बरसात का कॉम्बो तैयार है... आपको बस खाने के लिए कुछ मजेदार सा बनाना है और टीवी के आगे बैठ जाना है. देखना क्या है, उसकी चिंता न करें... सनी देओल का ओटीटी डेब्यू फिल्म बनने जा रही फिल्म 'इक्का' से लेकर साउथ की 'पेद्दी' और 'सिंग गीतम' जैसी दमदार फिल्मों के साथ, इस वीकेंड ओटीटी पर बहुत कुछ नया है.
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. ट्रेलर रिलीज के बाद से इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी लेकिन क्या ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतर पाई है? पढ़िए रिव्यू
सनी देओल ने 'इक्का' के साथ OTT पर डेब्यू कर लिया, फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस बीच एक्टर का लुक को लेकर रिएक्शन वायरल हो रहा है.
मुंबई में सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां सनी का पूरा परिवार दिखा. उनकी पत्नी पूजा देओल बड़े समय बाद एक मूवी स्क्रीनिंग पर नजर आईं.
अक्षय खन्ना ने धुरंधर पार्ट 1 से अपने करियर का पीक देखा. फिल्म में उन्हें हीरो से भी ज्यादा प्यार मिला, मगर एक्टर ने इस सक्सेस का असर खुद पर नहीं होने दिया. इसका खुलासा फिल्म इक्का बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा ने किया, जिनकी नई फिल्म में अक्षय दिखने वाले हैं.
सनी देओल अपनी नई फिल्म इक्का के ट्रेलर लॉन्च पर आए थे, जहां उनसे जुड़ी एक चीज तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हुई. एक्टर को फटे हुए जूते पहने देखा गया, जिसके बाद कई लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल घूमने लगे.
सनी देओल और अक्षय खन्ना, सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की नेटफ्लिक्स फिल्म 'इक्का' में लीड रोल में हैं. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट अब तय हो गई है. यह फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
करीब 33 साल बाद सनी देओल काला कोट पहने कोर्ट में नजर आएंगे. उनकी नई फिल्म इक्का का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें वो और अक्षय खन्ना 'बीस्ट मोड' में नजर आए हैं. इस सस्पेंस-ड्रामा फिल्म में काफी कुछ छिपा है, जो थोड़ी दिलचस्पी पैदा कर रहा है.