scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'ऐसी पत्नी भगवान किसी को ना दे', आकांक्षा को श्रेया की बद्दुआ! गौरव खन्ना की हालत पर तरस आया

Shreya kalra on Akansha Chamola
  • 1/8

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों ड्रामा और विवादों का अखाड़ा बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच की आपसी खींचतान हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है. (Photo: Instagram/@NetflixIndia)

Shreya kalra on Akansha Chamola
  • 2/8

हाल ही में टीवी एक्टर गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला का हौसला बढ़ाने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए शो का हिस्सा बने थे. गौरव के आने से जहां आकांक्षा बेहद खुश नजर आईं, वहीं दूसरी तरफ घर के बाकी सदस्यों को यह रास नहीं आ रहा है. (Photo: Instagram/@NetflixIndia)

Shreya kalra on Akansha Chamola
  • 3/8

शो के एक हालिया वीडियो में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला को लेकर बेहद तीखे और विवादित बोल बोलती नजर आ रही हैं. श्रेया ने जिस तरह से आकांक्षा पर निशाना साधा है, उसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. (Photo: Instagram/@NetflixIndia)

Advertisement
Shreya kalra on Akansha Chamola
  • 4/8

सामने आए वीडियो में श्रेया कालरा जेल के अंदर शिल्पा शिंदे के साथ बैठी हुई हैं और आकांक्षा चमोला को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं. बात करते हुए श्रेया ने आकांक्षा के लिए बहुत ही आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया. (Photo: Instagram/@NetflixIndia)

Shreya kalra on Akansha Chamola
  • 5/8

श्रेया वीडियो में कहती हैं, 'गौरव खन्ना इज अ ब्लेस्ड मैन (गौरव खन्ना बहुत भाग्यशाली इंसान हैं). वह सच में बहुत भाग्यशाली हैं कि उनका इस चुड़ैल से पीछा छूट गया.'  (Photo: Instagram/@NetflixIndia)

Shreya kalra on Akansha Chamola
  • 6/8

बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई, श्रेया ने गौरव खन्ना के पिछले प्रोजेक्ट्स और उनकी जीतों का जिक्र करते हुए भी आकांक्षा पर ही ठीकरा फोड़ा. उन्होंने आगे बात बढ़ाते हुए कहा, 'बेचारे जो वो जीते थे, उसपे भी लांछन मार दी.'  (Photo: Instagram/@NetflixIndia)
 

Shreya kalra on Akansha Chamola
  • 7/8

वहीं वीडियो के आखिरी में श्रेया कालरा हाथ जोड़ते हुए और बेहद तल्ख लहजे में कहती नजर आ रही हैं, 'ऐसी पत्नी भगवान किसी को ना दे भाई.' (Photo: Instagram/@NetflixIndia)

Shreya kalra on Akansha Chamola
  • 8/8

श्रेया का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां गौरव और आकांक्षा के फैंस श्रेया के इस तरह के पर्सनल हमलों और भाषा को लेकर उन पर जमकर नाराजगी जता रहे है. (Photo: Instagram/@NetflixIndia)

Advertisement
Advertisement