scorecardresearch
 

थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में बिंदी-गजरा लगाकर पहुंचीं दोस्त तृषा कृष्णन, वायरल हुआ लुक

Thalapathy Vijay CM Oath Ceremony: थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने आज सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस खास मौके पर उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णन भी पहुंची हैं. साड़ी-बिंदी में तृषा कृष्णन का ट्रेडिशनल लुक चर्चा में बना हुआ है.

Advertisement
X
ट्रेडिशनल लुक में दिखीं तृषा कृष्णन (Credit: ANI, PTI)
ट्रेडिशनल लुक में दिखीं तृषा कृष्णन (Credit: ANI, PTI)

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के लिए आज 10 मई का दिन बेहद खास है. विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. आज सुबह 10 बजे उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रहा है. 

ट्रेडिशनल लुक में दिखीं तृषा कृष्णन

थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई हैं. लेकिन हर किसी की निगाहें एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अटक गई हैं. विजय के खास दिन पर उनकी सबसे करीबी दोस्त तृषा कृष्णन खास अंदाज में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं. दोस्त तृषा की मौजूदगी ने थलपति विजय के खास दिन को और भी ज्यादा खास बना दिया है. 

तृषा की मौजूदगी के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक भी चर्चा में बना हुआ है. तृषा कृष्णन खास इवेंट में नीली सिल्क की साड़ी पहने नजर आईं. पाउडर ब्लू कलर की साड़ी संग एक्ट्रेस ने क्रीम कलर का ब्लाउज कैरी किया. साड़ी संग उन्होंने डायमंड और रूबी का स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स पहने. मिनिमल मेकअप, माथे पर एक छोटी सी बिंदी और बालों में गजरा लगाकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. इस लुक में वो काफी ग्रेसफुल और खूबसूरत लगीं. 

Advertisement

यहां देखें तृषा कृष्णन की तस्वीरें

 

 

चेन्नई स्थित अपने घर से निकलते समय तृषा ने मीडिया संग बातचीत में कहा कि वो इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं. उनके साथ उनकी मां उमा कृष्णन भी मौजूद हैं. थलपति विजय की सीएम शपथ ग्रहण सेरेमनी में तृषा कृष्णन को देखकर फैंस भी खुशी से गदगद नजर आ रहे हैं. 

सालों पुरानी है तृषा-विजय की दोस्ती

बता दें कि विजय और तृषा कृष्णन की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिला है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement