scorecardresearch
 

'आग में घी मत डालो', ऋतिक पर भड़कीं कंगना, 'Sorry Hrithik' ट्रेंड पर बोले थे सुपरस्टार

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच विवाद की एक बार फिर से शुरुआत हो गई है. अब सॉरी ऋतिक नाम के एक सोशल मीडिया ट्रेंड के कारण दोनों की लड़ाई सुर्खियों में है. कंगना दोबारा ऋतिक पर भड़कती दिखाई दी हैं.

Advertisement
X
कंगना फिर हुईं नाराज (Photo: Instagram @kanganaranaut/hrithikroshan)
कंगना फिर हुईं नाराज (Photo: Instagram @kanganaranaut/hrithikroshan)

बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉन्ट्रोवर्सी की बात होती है, तो सुपरस्टार ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का नाम उसमें शामिल होता है. एक समय था जब दोनों के बीच तगड़ा विवाद जारी था. कंगना ने ऋतिक पर कई सारे आरोप लगाए, जिसे उन्होंने हमेशा सिरे से नकारा था. अब लगता है कि 10 साल बाद, कंगना-ऋतिक के बीच हुआ विवाद फिर से जाग उठा है. 

फिर शुरू ऋतिक-कंगना का विवाद?

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर 'Sorry Hrithik' करके एक ट्रेंड की शुरुआत हुई, जिसमें कंगना पर निशाना साधा जा रहा है. एक्ट्रेस ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद जेन जी को लेकर विवादित कमेंट किए, जिससे उनके खिलाफ मीम्स बनने लगे. इसी में कुछ लोगों ने ऋतिक रोशन का जिक्र करना शुरू किया कि सभी को उनसे माफी मांगनी चाहिए, जिसमें उनकी पुरानी कानूनी लड़ाई का जिक्र होने लगा. इस बढ़ते ट्रेंड पर ऋतिक रोशन ने अपना रिएक्शन दिया था, जिसपर सभी की नजरें गईं. एक्टर ने साफ कहा कि लोग भावनाओं में बहने के बदले तथ्यों पर ध्यान दें.

एक इंफ्लुएंसर के पोस्ट पर ऋतिक ने लिखा था कि सिर्फ इसलिए 'A' का पक्ष लेना क्योंकि अब तुम्हें 'B' पसंद नहीं है, हमारे समाज की एक बड़ी व्यवस्थागत समस्या का छोटा सा हिस्सा है. मैं इंतजार करूंगा, जब इसका संदर्भ सही हो और यह तथ्यों पर आधारित हो. वही सही होगा. मैं इंतजार करूंगा. लेकिन फिर, अब किसे परवाह है, है ना? 

Advertisement

ऋतिक पर फूटा कंगना का गुस्सा

दिलचस्प बात ये है कि ऋतिक का ये बयान कंगना रनौत तक पहुंच गया. वो एक्टर की बातों से काफी भड़क भी गईं. इंस्टाग्राम पर कंगना ने ऋतिक के लिए लिखा- प्रिय ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना सच्चा साथी मिल गया है. सबा आजाद के साथ आपकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है. आप दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं, इसलिए किसी महिला का इस तरह मजाक उड़ाना या उसे छेड़ना आपको शोभा नहीं देता.

'इसके बजाय आपको उन लोगों की निंदा करनी चाहिए, जो आपका नाम लेकर मुझे परेशान कर रहे हैं और मेरे साथ बदसलूकी कर रहे हैं. आग में घी डालने जैसा काम मत कीजिए और अपनी पार्टनर को भी शर्मिंदा मत कीजिए. उम्मीद है कि आप समझदारी से काम लेंगे और आगे से इस तरह की बेवजह की टिप्पणियां करना बंद करेंगे.'

क्या था कंगना-ऋतिक का विवाद?

साल 2016 के दौरान कंगना ने खुलेआम ऋतिक को अपना 'सिली एक्स' बताया जिसके बाद एक्टर ने सामने से सफाई दी कि वो दोनों कभी रिश्ते में नहीं थे. इसके बाद ऋतिक ने कंगना को उनके बयान के लिए लीगल नोटिस भेजा और उनसे पब्लिक में माफी मांगने की अपील की. मगर कंगना ने बदले में ऋतिक को ही लीगल नोटिस भेज दिया, ये कहकर कि वो उनका रिश्ता छिपाना चाह रहे हैं. ये विवाद पुलिस केस में बदला, जिसमें कई सालों बाद यह बात सामने आई कि कंगना के दावों का कोई सच नहीं मिल सका. 

Advertisement

हालांकि ऋतिक को काफी कुछ झेलना पड़ा था. उनपर कई लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू किए थे. अपने स्टारडम के चक्कर में भी उन्हें निशाना बनना पड़ा, जिसपर सुपरस्टार ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया. इसलिए अब इतने सालों बाद जनता कह रही है कि दुनिया को ऋतिक से माफी मांगने की जरूरत है. अब देखना है कि इस Sorry Hrithik ट्रेंड के कारण और क्या-क्या बवाल होने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement