scorecardresearch
 

ग्रीनलैंड, ईरानी जहाज और एलियन... ट्रंप के AI पोस्ट के असली मायने क्या है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कुछ पोस्ट किए हैं. इसमें ईरानी जहाजों से लेकर ग्रीनलैंड और एलियन तक देखे जा सकते हैं. इस पोस्ट के असली मायने क्या हैं आइए इसपर चर्चा करते हैं.

Advertisement
X
ट्रंप के पोस्ट का क्या मतलब (File Photo- ITG)
ट्रंप के पोस्ट का क्या मतलब (File Photo- ITG)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कुछ AI जनरेटेड तस्वीरें साझा की हैं. वैसे तो ये AI तस्वीरें हैं लेकिन ट्रंप इस पोस्ट के जरिए बहुत कुछ कहना चाह रहे हैं. इन पोस्ट में ईरानी जहाज, अमेरिकी फाइटर जेट, ग्रीनलैंड और एलियन जैसी तस्वीरें दिख रही हैं. आइए सिलसिलेवार तरीके से इसपर चर्चा करते हैं:

ट्रंप ने ईरानी जहाज और फाइटर जेट्स की तस्वीरें शेयर की हैं. उनका साफ संदेश है कि अगर ईरान अमेरिका या उसके सहयोगियों के खिलाफ कदम उठाता है, तो अमेरिका निर्णायक सैन्य कार्रवाई करने में सक्षम है. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी जहाजों की भी AI तस्वीरें शेयर की हैं. ट्रंप ने एक अन्य AI तस्वीर में ईरानी जहाजों को लेकर अपने कार्यकाल की तुलना पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडन के शासनकाल से भी की है.

तस्वीर में ओबामा और बाइडन के दौर में ईरानी जहाज समुद्र में चलते हुए दिखाए गए हैं, जबकि ट्रंप के कार्यकाल वाले हिस्से में वही जहाज समुद्र की तलहटी में डूबे नजर आ रहे हैं. इसके जरिए ट्रंप यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने ईरान के प्रति बाइडन और ओबामा की तुलना में कहीं अधिक सख्त रुख अपनाया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका के शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी, 3 लोगों की मौत और कई घायल

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. लेकिन ग्रीनलैंड वाली तस्वीर को बहुत ही खास माना जा रहा है. ट्रंप ने एक AI तस्वीर में खुद को ग्रीनलैंड के ऊपर विशालकाय रूप में दिखाते हुए "Hello, Greenland!" लिखा है. 

दरअसल, ट्रंप लंबे समय से ग्रीनलैंड के संबंध में यह कहते रहे हैं कि ग्रीनलैंड अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत ही खास है. 

अब थोड़ी अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच विवाद है क्यों, यह जान लेते हैं. आर्कटिक क्षेत्र में स्थित होने के कारण ग्रीनलैंड प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ट्रंप ने हमेशा यह तर्क दिया है कि रूस और चीन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण या प्रभाव थोड़ा ज्यादा होना चाहिए. वहीं, दूसरी ओर, डेनमार्क और ग्रीनलैंड की सरकारें इस संबंध में अपना रुख कई बार स्पष्ट कर चुकी हैं कि ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है और वह अपनी राजनीतिक स्थिति खुद तय करेगा.

इन सभी तस्वीरों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक एलियन वाली तस्वीर भी शेयर की है. मालूम हो, अमेरिकी राष्ट्रपति ने फरवरी 2026 में पेंटागन और अन्य सरकारी एजेंसियों को एलियंस, यूएफओ (UFO) और अज्ञात हवाई घटनाओं से जुड़ी गुप्त फाइलों को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था और मई 2026 में अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस संबंध में पहली खेप के दस्तावेज और वीडियो जारी किए थे. हालांकि ट्रंप के इस पोस्ट को एक 'मीम' कंटेंट की तरह सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement