scorecardresearch
 

'फिल्म से बैन हटाने को सीएम बन गए थलपति' बोले फैन्स, अब जन नेता को कौन रोकेगा?

थलपति विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. इसी बीच उनकी विवादित फिल्म 'जन नेता' की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. जानिए क्या CM बनने के बाद रिलीज होगी विजय की फिल्म.

Advertisement
X
कब रिलीज होगी विजय की जन नेता? (Photo: ITG)
कब रिलीज होगी विजय की जन नेता? (Photo: ITG)

विजय जोसेफ यानी थलपति विजय की टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम, TVK) तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है. विजय की पहली बार गठित पार्टी ने इतिहास रच दिया है. क्योंकि वो अपने दम पर 117 सीटों के बहुमत के करीब पहुंचती नजर आ रही है. 

विजय की इस ऐतिहासिक जीत के साथ एक सवाल सभी के मन में कौंधने लगा है. वो ये कि- क्या अब विजय की विवादों में फंसी फिल्म 'जन नायगण' जिसे हिंदी में 'जन नेता' टाइटल दिया गया है- को ग्रीन सिग्नल मिलेगा? 

हटेगा जन नायगन पर लगा ग्रहण?

तमिलनाडु में सिनेमा और राजनीति का रिश्ता हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है. ऐसे में लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है. इसी बीच फैंस एक सवाल पूछ रहे हैं कि अगर विजय मुख्यमंत्री बन गए, तो क्या उनकी फिल्म ‘जन नेता’ आखिरकार रिलीज होगी?

विजय के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी राय और मजेदार बातें शेयर कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- मुझे लगता है कि जन नेता फिल्म की शुरुआत ‘चीफ मिनिस्टर थलपति विजय’ टाइटल कार्ड से होगी. दूसरे ने लिखा- उन्होंने जन नेता की रिलीज रोक दी, लेकिन विजय को असली जनता का नेता बनने से नहीं रोक पाए.

Advertisement

एक और पोस्ट में लिखा गया- जन नेता अब रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है, इसे जल्दी रिलीज करो. किसी ने मजाक में लिखा- भाई अपनी बैन हुई फिल्म रिलीज कराने के लिए खुद सीएम बन गया. कुछ फैंस का कहना है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली थी, लेकिन अब अगर विजय मुख्यमंत्री बनते हैं तो फिल्म जरूर रिलीज होगी.

फिल्म रोकी तो सीएम बन गए विजय!

कई लोग अब फिल्म की रिलीज का इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इसे एक त्योहार की उपाधि दे दी. एक फैन ने लिखा- अब जन नेता की रिलीज तमिलनाडु में त्योहार की तरह मनाई जाएगी.

विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज कई बार टली है. इसकी वजह सेंसर बोर्ड की दिक्कतें और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का समय बताया गया. खबरों के मुताबिक फिल्म मई 2026 में रिलीज हो सकती है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है. पहले ये फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी. लेकिन आखिरी मिनट तक इसे सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया. जिसके बाद मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था.

इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि भी नजर आएंगे. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. इसे KVN प्रोडक्शंस ने बनाया है और निर्देशन एच विनोथ ने किया है, कहा जा रहा है कि राजनीति में आने के बाद ये विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement